फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Forced evacuations in Buildings of Amsterdam due to bungled marriage proposal

क्रेन पर चढ़कर फिल्मी स्टाइल में करने वाला था प्रपोज, तोड़ डाली कई छतें!

Mon, 15 Dec 2014 04:22 PM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
Forced evacuations in Buildings of Amsterdam due to bungled marriage proposal

इसे आप किसी फिल्मी स्टाइल की शादी से पहले लड़के के प्रपोज करने के तरीके से जोड़ कर देख सकते हैं। हफपोस्ट के मुताबिक फिल्मों में लड़की के बेडरूम की खिड़की तक आना और फिर उससे बातें करना और गाने गाना तो बहुत आम है।

विज्ञापन


पर, एम्स्टरडैम के जिसेलस्टीन में रहने वाले एक आदमी ने अपनी महबूबा को शादी के लिए प्रस्ताव देने का यही तरीका अपनाया। फर्क बस इतना था कि उसने इसके लिए सीढ़दी का नहीं बल्कि क्रेन का सहारा लिया।
विज्ञापन


वो चाहता था कि किसी अच्छी सुबह जब लड़की अपने बेडरूम की खिड़की खोले तो वो किराए पर लिए गए क्रेन से उसकी खिड़की के ठीक बाहर खड़ा हो। उसने ऐसा ही किया। लेकिन तभी बहुत गड़बड़ हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेन ने तोड़ी पड़ोसी की दीवार

Forced evacuations in Buildings of Amsterdam due to bungled marriage proposal

एक बड़ी सी गाड़ी के ऊपर क्रेन लगवाकर इस आशिक ने अपने हिसाब से पूरी तैयारी कर ली। पर टाइमिंग की गड़बड़ी कहें या फिर कुछ और, पर क्रेन घूमते हुए लड़की के बेडरूम की खिड़की के ठीक सामने जाने से पहले पड़ोसी के छत से जा टकराया और तोड़ डाली उनकी छत।

इस तरह से घर टूट जाने के किस्से को जिसने सुना, दंग रह गया। पर इसके बावजूद लड़के ने अपना काम पूरा किया। उसने लड़की के लिए क्रेन में खड़े रहकर ही गाना भी गाया और उसे शादी के लिए प्रपोज भी किया।

ये हादसा तब हुआ जब लड़का लड़की के ठीक पास रिंग देने जा रहा था। तभी वहां से बिल्डिंग टूट गई। लड़के को वहां से हटा लिया गया। 

बिल्डिंग अब नहीं सुरक्षित

Forced evacuations in Buildings of Amsterdam due to bungled marriage proposal

इस बात की जानकारी जब उस शहर के मेयर को हुई, तो उन्होंने बिल्डिंगों की सुरक्षा की जांच करवाई।

छह अपार्टमेंट्स वाली इस बिल्डिंग को उन्होंने रहने लायक कहने से इंकार कर दिया। उनके मुताबिक एक घर की छत टूटने की वजह ये सभी घर की छतों पर असर पड़ा है।

उन्होंने सब को वहां से हटने के ऑडर्स दे दिए हैं। यानी के एक प्रपोजल के चक्कर में पूरी बिल्डिंग को खाली करना पड़ रहा है।

वहीं बाद में पता चला कि लड़के के इस अंदाज से प्रपोज करने पर लड़की फौरन मान गई। अभी वो दोनों पेरिस में हैं और खुशियां मना रहें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed