इस यूनिवर्सिटी में चल रहा था वेश्यालय, छात्राओं को विशेष डिस्काउंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिवर्सिटी जैसी जगह छात्र-छात्राएं पढ़-लिखकर अपना करियर बनाने आते हैं। लेकिन जरा सोचिए क्या हो तब जब इसी जगह देह-व्यापार का धंधा होने लगे ?
ईचाइनासिटीज में छपी खबर के मुताबिक चीन के वुहान में हाल ही में एक कॉलेज का खुलासा हुआ है जिसमें वेश्यावृत्ति एक लंबे समय से चल रही थी।
इससे पहले की हम आपको इस खबर की गहराई में ले जाएं, सबसे पहले बताना चाहेंगे कि चीन से इन दिनों कॉलेज और यूनिवर्सिटी में घटने वाली आपत्तिजनक घटनाओं में इजाफा आया है।
वुचांग पॉलिटेक्निक स्कूल के कुछ छात्रों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी कि उनके होस्टल के बाहर ही एक गुप्त होटल चलता है। ये कैंपस के अंदर ही है।
अब चलेगी जांच
होस्टल या यूं कहें कि डॉमेट्री में रहने वाले बच्चों के इस खुलासे पर पुलिस हरकत में आई। जांच पर उन्हें पता चला कि वो खूफिया होटल कोई होटल नहीं बल्कि उसकी आड़ में चल रहा है एक वेश्यालय था।
इस वेश्यालय में अगर छात्र-छात्राएं अपना आई-कार्ड दिखाते हैं तो उन्हें स्पेशल छूट भी मिलती है।
पता चला कि कॉलेज के कैंपस में चलने वाला ये वेश्यालय वहां के प्रिंसिपल के पति के भाई का था। इसके बारे में सबको जानकारी जरूर थी लेकिन उसके खिलाफ कोई कदम ना उठा सका।
अब होटल का मैनेजमेंट और कॉलेज के अधिकारी जांच के घेरे में हैं। इससे पहले भी चीन के कॉलेजों में प्रोफेसरों का छात्राओं को जबरन किस करवाना और सेक्स एजुकेशन के नाम पर आपत्तिजनक काम करवाने की खबरों ने सुर्खियां बनाई हैं।