गर्लफ्रेंड को चाहता था इतना, कर डाला ये काम!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप जब किसी को दिलोजान से चाहते हैं और उससे दूर रहते हैं, तो कई महीनों या सालों बाद मिलने पर एक अजीब सी खुशी होती है।
ये खुशी कई गुना तब बढ़ जाती है जब आपका वो चाहनेवाला आपको बिना बताए मिले। डेली मेल के मुताबिक इस ब्वॉयफ्रेंड के दिमाग में कुछ ऐसा ही ख्याल आया।
ऑस्ट्रलिया के सिडनी में रहने वाले जैकसन हैरीस ने इंगलेंड में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड ऐला से मिलने के लिए 28 घंटों तक चलने वाली फ्लाइट पकड़ी। ऐला को इस बात को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि जैकसन आ रहा है।
बर्थडे पर करना था सरप्राइज
जैकसन को असल में ऐला के जन्मदिन पर उसके पास पहुंचना था। अपनी सरप्राइज जर्नी को हमेशा के लिए यादगार और खास बनाने के लिए जैकसन को एक अनूठी तरकीब आई।
ऐला के लिए अपना प्यार दिखाने के लिए उसने अपने पूरे सफर की एक फिल्म तैयार करने की।
जैकसन ने सिडनी से निकलने, ऑटो लेने, एयरपोर्ट में चेकइन करने, फ्लाइट में बैठने और विडियो सेव करने के अलावा बीच-बीच में आती हुई जगहों को लेकर बातें और उसके लिए अपना प्यार बताते हुए एक पूरी मूवी बना डाली।
हैरान रह गई वो
जब उसने इंगलेंड लैंड किया तो वहां भी उसने चेकआउट से लेकर वापस ऑटो लेने और फिर अपनी गर्लफ्रेंड के घर जाकर उससे मिलने तक के लिए शूटिंग की।
अपने ब्वॉयफ्रेंड को अचानक देखकर ऐला तो खुशी से फूले नहीं समा रही थी।
उसको जब बाद में पता चला कि जैकसन ने उसके लिए पूरी मूवी बनाई और इतना कुछ किया, तो ऐला का जैकसन के लिए प्यार कहीं ज्यादा बढ़ गया।