फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   boy escapes homework and takes amazing step

होमवर्क से बचने के लिए बच्चा ने किया हैरानी भरा काम!

Sat, 13 Sep 2014 10:16 AM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
boy escapes homework and takes amazing step

स्कूल से मिलने वाला होमवर्क शायद ही कोई बच्चा मन से करता हो। हर बच्चे का सिरदर्द कहे जा सकने वाला होमवर्क इस बच्चे पर इतना भारी पड़ा कि उसने एक बड़ा रिस्की कदम उठा लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

डेली मेल
के मुताबिक हर मां-बाप की तरह इस बच्चे की भी मां होमवर्क को लेकर उसके पीछे पड़ी रहती थीं। मामला चीन के यिबिन सिटी का है। जीओ काई नाम का 12 साल का बच्चा 11वीं मंजिल पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमवर्क ना करने के लिए उसने ऐसी तरकीब अपनाई कि पुलिस को तक उसके पीछे आना पड़ा। उसने ऐसा किया क्या, जानें आगे।

छुप गया यहां

boy escapes homework and takes amazing step

जीओ के स्कूल में मिड ऑटम फेस्टिवल शुरू होने वाला था। लेकिन इससे पहले मंडे को उसके स्कूल की छुट्टी थी। स्कूल से मिले होमवर्क को निबटाने के लिए उसकी मां ने उसे जल्दी ही सुबह उठा दिया।

जीओ और सोना चा‌हता था। लेकिन मां के चिल्लाने से वो इतना ज्यादा परेशान था कि अपने मंजिल के बाहर लगी बालकनी के नीचे बने छोटे से स्लैब पर ही चुपके से जाकर बैठ गया।

जीओ ने मां से पहले ही कुछ और देर सोने के लिए कहा था, लेकिन झगड़े के बाद भी जब वो नहीं मानी, तो जीओ ने कमरा बंद कर लिया। अब जिओ की मां परेशान होने लगी। उन्हें लगा कि कहीं जल्दी-जल्दी में जीओ ऐसा-वैसा कोई कदम ना उठा ले।

बुलानी पड़ी पुलिस

boy escapes homework and takes amazing step

जीओ की मां अब दरवाजा पीटने लगी। उन्हें लगा कि जीओ ने जरूर कुछ अंदर कर लिया होगा। उन्होंने पुलिस को बुलवाया।

उन्हें तब भी अंदर से बच्चा नहीं मिला। दो मंजिलों के बीच बैठे उस बच्चे को आखिरकार सेक्योरिटी गार्ड ने देखा और नीचे से उसकी सूचना ऊपर पहुंचाई। उसकी मां को यकीन ही नहीं हुआ कि जीओ होमवर्क से बचने के लिए इस तरह का कदम उठाएग।

ऐसे में उसकी जान भी जा सकती थी। पुलिस ने जीओ को रस्सी फेंककर ऊपर बुलाया। नाराज जीओ को बुलाने के लिए पुलिस को भी बहुत मनाना पड़ा। तब जाकर कहीं जीओ वापस लौटा। 

20 देशों में औरत के हुस्न का मतलब, खुद देखें


ऐसे भी होते है बीच, जानकर चकित रह जाएंगे आप!


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed