'असली हल्क', मसल्स हो गए पथरीले, नहीं घुसती सुई भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में काल्पनिक किरदार हल्क की तरह दिखने की चाह एक आदमी पर ऐसी हावी हुई कि उसने अपने शरीर को पूरी तरह बर्बाद कर लिया। आपको तस्वीर देख तो लग रहा होगा कि इसने बहुत मजबूत मसल्स बनाई हैं लेकिन सच तो यह है कि इसकी सनक ने इसके मसल्स को पत्थर का बना दिया है।
ब्राजील का रहने वाला ये बॉडीबिल्डर रोमारियो डॉस एल्वेस इनक्रेडिबिल हल्क की तरह दिखना चाहता था। लेकिन इसका शरीर पत्थर जैसा हो गया है जिसे सही नहीं किया जा सकता। डॉक्टरों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं औऱ इसकी दोनों बाहें काटने की सलाह देदी है।
रोमारियो बताता है,''मुझे याद है डॉक्टरों ने मुझसे कहा था कि उन्हें मेरे हाथ काटने पड़ेंगे। उन्होंने कहा था मेरी मांसपेशियां पत्थर की बन चुकी हैं।'' यहां तक कि इलाज के दौरान इनमें सीरींज तक नहीं लगाई जा सकती क्योंकि सुई पथरीले मसल्स में घुस ही नहीं पा रही थी।
एक लत के कारण कातनी पड़ेंगें हाथ
दरअसल रोमारियो को सिनथौल नाम के एक तेल की लत लग गई थी तो बॉडीबिल्डर अक्सर नकली भारी मसल्स दिखाने के लिए लगाते हैं। इस तेल का हद से ज्यादा इस्तेमाल करने से रोमीरियो की मांसपेशियों में पत्थर बनते गए।
लेकिन इतना कुछ होने के बावजूद वह रुका नहीं। रोमारियो बताता है,'' मेरी बाहें इतनी कड़ी हो गई थीं कि मैं उन्हें हिला तक नहीं पाता था।
डाक्टरों ने भी इलाज के दौरान इसे लगाने के लिए साधारण सुई की जगह बड़ी सुई का इस्तेमाल किया। उन्होंने बैलों को लगाई जाने वाली लंबी बड़ी सुई का प्रयोग किया।
हालांकि उसने अब सिनथौल लगाना बंद कर दिया है लकिन वह अभी भी बॉडीबिल्डर बनने का सपना देखता है। लेकिन जो भी हो, वह अब हल्क तो नहीं बन पाएगा।