{"_id":"5be75795bdec2267b36ac68d","slug":"bjp-promises-to-distribute-one-lakh-cows-every-year-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: भाजपा का हर साल एक लाख गाय बांटने का वादा","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
तेलंगाना: भाजपा का हर साल एक लाख गाय बांटने का वादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Nov 2018 03:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र में हर साल एक लाख गाय मुफ्त बांटने का वादा किया है। घोषणापत्र को औपचारिक रूप से अगले हफ्ते जारी किया जाएगा। घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष एनवीएसएस प्रभाकर ने शनिवार को कहा कि गांवों में त्योहारों व अन्य अवसरों पर गाय बांटे जाने का प्रस्ताव है, जो इसकी मांग करेंगे।
भाजपा के पूर्व विधायक प्रभाकर ने कहा कि एक अन्य प्रस्ताव लघु-भारत भाषाई कल्याण बोर्ड स्थापित करने का है। उन्होंने कहा कि बोर्ड अन्य राज्यों से आजीविका की तलाश में हैदराबाद आने वाले भाषायी अल्पसंख्यकों के कल्याण का ध्यान रखेगा।
राज्य परिवहन की बसों पर त्योहारों के समय अधिभार हटाने और सबरीमाला सहित मंदिरों की यात्रा पर जाने वालों को मुफ्त परिवहन मुहैया करने का प्रस्ताव किया गया है। घोषणापत्र समिति ने पेट्रोल और डीजल पर कर में पूर्ण छूट, प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं को मुफ्त ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कोचिंग और प्रति परिवार हर महीने छह रुपये में सुरक्षित पेयजल मुहैया करने जैसे अन्य प्रस्ताव किए हैं।