फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Bigg Boss 12 Memes viral on social media of Anup Jalota affair with Jasleen Matharu

बिग बॉस के घर में 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे अनूप जलोटा, सिंगल बोले- उठा ले रे बाबा

Mon, 17 Sep 2018 11:42 AM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Memes viral on social media of Anup Jalota affair with Jasleen Matharu
anup jalota
बिग बॉस सीजन-12 के आगाज का दिन ऐसा धुआंधार रहने वाला है ये किसी ने नहीं सोचा होगा। शो के ग्रैंड प्रीमियर में अपने से 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग अफेयर की बात कबूलने के बाद से भजन सम्राट अनूप जलोटा जबरदस्त चर्चाओं में हैं। उन्होंने शो के दौरान अपनी 28 साल की शिष्या और सिंगर जसलीन मथारु के साथ 3 साल से रिलेशन की बात कबूलकर पूरी दुनिया को चौंका दिया। 
विज्ञापन


29 जुलाई 1953 को जन्में अनूप जलोटा साल 2012 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरूस्कार से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। ये राज उजागर होने से पहले फैंस उन्हें सिर-आंखों पर रखते थे लेकिन जैसे ही उनके रिलेशनशिप का खुलासा हुआ है वे अपने ही फैंस के बीच मजाक का पात्र बन गए हैं।
विज्ञापन


37 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग अफेयर की बात कबूलने के बाद भजन सम्राट अनूप जलोटा चर्चा में हैं। वे 28 साल की शिष्या और सिंगर जसलीन मथारु के साथ 3 साल से रिलेशन में हैं। दोनों के बीच उम्र का बड़ा फासला है। इसलिए लोगों को इनकी लव स्टोरी की बात हज्म ही नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिग बॉस की ग्रैंड प्रीमियर नाइट में खुलासे के बाद अनूप जलोटा विवादों में घिर गए हैं। फैंस दोनों के अफेयर को लेकर चुटकी ले रहे हैं। तमाम लोगों ने ट्विटर पर जलोटा और जसलीन की जोड़ी को लेकर मीम्स की बमबारी कर दी हैं।

यही वजह है कि यह जोड़ी बिग बॉस फैंस के बीच ट्रेंडिंग टॉपिक में हैं। माना जा रहा है कि अनूप जलोटा इस सीजन का सबसे कंट्रोवर्सियल कंटेस्टेंट है। इतनी ही नहीं प्रीमियर के दिन गेस्ट पैनल में बैठे सेलेब्स और सलमान खान भी अनूप जलोटा के अफेयर पर चुटकी लेते नजर आए। 


 

 

 

 

 



 

 




 

 

 



 



 



 



 



 



 



 



 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed