कोई और नहीं, ये है दाढ़ी वाली दुल्हन! आप भी देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या औरतें चाहें तो दाढ़दी नहीं रख सकती? आपकी सोच इस सवाल पर जो भी हो, लेकिन ये महिला समाज में मर्द और औरत के बीच बने इस फर्क को नहीं समझती।
ऐसा इसलिए क्योंकि वो औरत होने के बाद भी मर्दों जैसी दाढ़ी रखती हैं। डेली मेल के मुताबिक वो कैलिफोर्निया के सनीविले में रहती हैं और उनका नाम ऐनालिसा हैकलमैन है।
वो पॉलिसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम से पीड़ित हैं। ये वो मेडिकल कंडिशन है जिसमें बाल तेजी से बढ़ते हैं। ये महिलाओं को भी हो सकता है।
पहले हटवाती थी बाल
ऐनालिसा के शादी के पांच साल होने जा रहें हैं। खुशी की बात ये है कि उनके पति उन्हें दाढ़ी होने या ना होने से नहीं तौलते हैं। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि ऐनालिसा अगर दाढ़ी भी रखे, तो भी उन्हे वो पसंद है।
ऐनालिसा ने अपनी दाढ़ी को लगातार कई सालों तक हटवाया। फिर एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें दाढ़ी रखने में कोई दिक्कत नहीं हुई। वो बढ़ाने लगीं और ऐसे ही जीने भी।
लेकिन अब शादी की पांचवी वर्षगांठ पर वो इन्हें फिर से हटवाने का सोच रही हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसा करने से उनके पति उन्हें एक बार फिर से आकर्षक महसूस कर सकेंगे।