{"_id":"590fef874f1c1b3854851650","slug":"austria-s-green-party-to-teach-women-how-to-pee-standing-up-in-public","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" यहां महिलाओं को दी जा रही है एक खास काम की ट्रेनिंग, देखें वायरल फोटो","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
यहां महिलाओं को दी जा रही है एक खास काम की ट्रेनिंग, देखें वायरल फोटो
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
Updated Mon, 08 May 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
भारत को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए लोगों को घरों में शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सार्वजनिक जगहों पर भी बड़े पैमाने पर शौचालय बनवाए जा रहे हैं। हालांकि सार्वजनिक शौचालय मिल भी जाते हैं तो महिलाएं उसका इस्तेमाल इनफेक्शन और गंदगी की वजह से नहीं कर पाती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
अनोखा किट
एक खबर के मुताबिक महिलाओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रिया में ग्रीन पार्टी नाम की एक स्थानीय संस्था महिलाओं को खड़े होकर पेशाब करने की ट्रेनिंग दे रही है। बताया जा रहा है कि एक किट की मदद से महिलाएं खड़े होकर पेशाब कर पाएंगी। यह किट एक नली जैसी है। इसके इस्तेमाल के बाद महिलाएं इसे फेंक सकती हैं। इस किट का इस्तेमाल करने के बाद महिलाओं को गंदी शौचालय की सीट पर बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन
कई घंटों तक पेशाब रोके रखने के चलते दुनिया की करोड़ों महिलाएं यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) से ग्रसित होती हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस किट को अगर कम कीमत में और आसानी से उपलब्ध कराए जाए तो महिलाओं की एक बड़ी समस्या दूर हो सकती है।