फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Atm dispensed double money due to a fault

एटीएम का हुआ भेजा फ्राय, उगलने लगा अनाप-शनाप पैसे

Fri, 18 Dec 2015 06:30 PM IST
Updated Fri, 18 Dec 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
Atm dispensed double money due to a fault

सोचिए अगर आप एटीएम जाएं और मांगी हुई रकम से दुगना पैसा मिलने लगे तो आप खुश होंगे या परेशान? वैसे ज्यादा पैसा देख कर कौन ही दुखी होता है और ऐसा ही कुछ हुआ इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर के लोगों के साथ।

विज्ञापन


ग्रेटर मैनचेस्टर के फैलोफील्ड इलाके के टेस्को बैंक एटीएम से अचानक ही दुगने पैसे निकलने लगे। यानी लोगों ने जितनी रकम एटीएम मशीन से मांगी, मशीन ने उसकी दुगनी दी।
विज्ञापन


मशीन में कुछ खराबी आ जाने से ऐसा हो रहा था। ऐसा पूरे एक घंटे तक हुआ। इसी कारण एटीएम के सामने भारी भीड़ और खूब लंबी लाइन लगी रही।

पूरे ट्विटर पर 'फ्री कैश' यानी मुफ्त के पैसे की चर्चा हो रही थी। लोगों ने यह भी बताया कि इसी कारण वहां इतनी लंबी लाइन थी।

मौके से चूक गए लोगों ने जताया दुख

Atm dispensed double money due to a fault

जहां कुछ स्थानीय लोगों ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया वहीं कुछ ऐसे थे जो चूक गए और ट्विटर के जरिए अपनी निराशा जाहिर की।

मिरर की खबर के मुताबिक हर कोई मुफ्त का पैसा मिलने से बहुत खुश था। इस बात का फिलहाल पता नहीं चल पाया था कि मशीन से कुल कितने पैसे निकले और कितने लोगों ने इसका फायदा उठाया। लेकिन टेस्को बैंक के अधिकारियों ने कहा कि इसकी पूरी जांच होगी।

एटीएम को अब खाली कर दिया गया है और इसके सही हो जाने पर इसे चालू कर दिया जाएगा। जो भी हो, जिन्हें उम्मीद से दुगना पैसा मिला होगा, उनकी तो चांदी ही चांदी हो गई होगी। अभी ये नहीं पता, कि उनसे ये रकम वापस ली जाएगी या क्या कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed