इस आर्टिस्ट ने हाथ पर उगा लिया पौधा, आप भी देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या कभी कोई अपने हाथ पर पौधा उगा सकता है? ये बहुत ही नामुमकिन सी चीज है। लेकिन डेली मेल के मुताबिक स्पेन के इस आर्टिस्ट ने ऐसा कर दिखाया है।
गलेशिया में रहने वाले डेविड केटा ने अपनी हथेली की छाल से ऐसा मुमकिन किया। कभी-कभी हथेली की चमड़ी आपने आप उतरने लगती है।
तो चमड़ी उतरने पर स्किन से एक लेयर कम हो जाती है। ठीक इसी बात का ख्याल रखते हुए केटा ने अपनी हथेली पर एक पतली सी चमड़ी को उतारा।
उन्होंने इस चमड़ी को ऐसे उतारा कि वो दो तरफ से तो हथेली से जुड़ी थी और बीच से हथेली से अलग थी। ये किसी पैकेट जैसा दिख रहा था।
डाली मिट्टी, उगाया पौधा
इस पैकेट नुमा डिजाइन में उन्होंने मिट्टी भरी और गुलाब के छोटे से पौधे को डाल दिया। वो ऐसा दिख रहा था मानो हाथों पर एक गुलाब का पौधा उगाया गया हो।
लेकिन ये सच्चाई नहीं थी। केटा ने इस लुक को और सच्चा दिखाने के लिए पौधे के ठीक नीचे यानी हथेली के उल्टे तरफ एक जड़ जैसी चीज जोड़ दी।
अब वो देखकर ऐसा लग रहा था मानो हाथ पर ही पौधा उग आया हो। ये कमाल का दिख रहा था। केटा ने बताया इस अनोखे आइडिया का ख्याल उन्हें तब आया जब वो स्पेन से बर्लिन जा रहे थे। इसे उन्होंने प्लांट पॉट सीरीज का नाम दिया है।
आपको बता दें कि केटा ने इससे पहले भी हथेली पर कई तरह के काम किए हैं। उनमें से एक है हथेली पर अपने रिश्तेदारों के चेहरे को सीने का काम। वो कमाल के थे।