फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खेत में सनी लियोनी को बैठाने का पॉजीटिव इम्पैक्ट आया सामने, गदगद हुआ किसान, लोग हैरान

Thu, 22 Feb 2018 11:42 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh farmer puts up sunny leone poster to save his crops
Sunny Leone poster
आज तक आपने यह बहुत सुना होगा कि किसान अपने खेतों में फसल को बचाने के लिए  कीटनाशक, फेन्सिंग जैसी तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लेकिन आंध्र प्रदेश के एक किसान ने फसल को बुरी नजर से बचाने के लिए जो तरीका अपनाया है उसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल इस किसान ने अपनी खेत में बिकीनी पहने सनी लियोनी का एक पोस्टर लगाया है। 
Andhra Pradesh farmer puts up sunny leone poster to save his crops
Sunny Leone
खेत में लगाई गई बिकीनी पहने सनी लियोनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जो भी देख रहा है उसके दिमाग में एक ही सवाल है वह यह कि आखिर खेत में फसल के साथ सनी लियोनी के पोस्टर का क्या काम है? इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल आंध्र प्रदेश के एक किसान ने अपनी फसल को बुरी नजर से बचाने के लिए खेत में सनी लियोनी का पोस्टर लगाया है।
Andhra Pradesh farmer puts up sunny leone poster to save his crops
Sunny Leone
बता दें 45 वर्षीय किसान ए चेंचू रेड्डी ने अपनी फसल को गांववालों की बुरी नजर से बचाने के लिए यह तरकीब अपनाई है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि इस साल उसके पास 10 एकड़ में अच्छी फसल है। और इसी फसल को गांववालों और राहगीरों की बुरी नजर से बचाने के लिए उनका ध्यान भटकाने के लिए फसल के खेत में सनी लियोन के लाल बिकनी वाले पोस्टर लगाए हैं। इस पोस्टर में तेलुगु भाषा में ओरे, नानू चोसी इडावाकुरा (हे, मुझसे जलन महसूस नहीं करना) लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Andhra Pradesh farmer puts up sunny leone poster to save his crops
Sunny Leone
मजे की बात यह है कि किसान की ये रणनीति जाहिरा तौर पर काम कर रही है। किसान की फसल के पास से जाते हुए लोग टकटकी बांधकर सनी लियोनी के बिकनी वाले पोस्टर को देख रहे हैं। किसान का कहना है कि उसकी इस चाल ने अच्छा काम किया है अब उसकी फसल को किसी की नजर नहीं लगेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed