फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   A human antenna that 'hears' colours, a drummer's robotic hand and an ear in a man's arm

इस शख्स ने सिर में छेद करके लगवा लिया एंटीना, कारण जरूर जानिए

Mon, 31 Aug 2015 01:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 31 Aug 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
A human antenna that 'hears' colours, a drummer's robotic hand and an ear in a man's arm

इस इंसान के सिर में लगे एंटीने के देखकर लोग दंग रह गए। मौका था ऑस्ट्रेलिया की क्वीन्सलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित कार्यक्रम रोबोट्रोनिका का। इस मौके पर मानव और मशीनों के संबंध की अनोखी झाकियां देखने को मिली। लेकिन सबसे चौकाने वाले दो ऐसे शख्स रहे, जिनमें से एक ने अपने सिर में एंटीना लगवा रखा था तो दूसरे का रोबोटिक हाथ ड्रम बजा रहा था।

विज्ञापन


पहले मिलिए नील हार्बिसन से। हार्बिसन अपने सिर पर हमेशा एक एंटीना लेकर घूमते हैं। हार्बिसन की मानें तो इस एंटीने से वो आवाजों के सहारे रंगों की पहचान कर पाते हैं। हार्बिसन को जब पता चला कि वो जन्म से ही कलर ब्लाइंड है तो उन्होंने अपनी इस कमजोरी का हल कुछ इस तरह निकाला।
विज्ञापन


हार्बिसन ने डॉक्टर से कहा कि सिर में छेद करके एक रोबोटिक एंटीना लगा दिया जाए ताकि वो रंगों को पहचान सकें।

सिर में इस एंटीने को हार्बिसन ने 12 साल पहले लगवाया था। हार्बिसन की मानें तो उसके सिर में लगे एंटीने को देखकर लोग उन्हें घूरने लगते हैं। एंटीने को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हैं, लेकिन अब उन्हें इसकी आदत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब बजा रोबिटिक हाथ से ड्रम

A human antenna that 'hears' colours, a drummer's robotic hand and an ear in a man's arm

अमेरिका के 25 वर्षीय जेसन बार्न्स को एक कारखाने में काम करते वक्त दुर्घटनावश अपना एक हाथ गंवाना पड़ा। लेकिन इस हादसे से बार्न्स ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपनी इस कमजोरी का न सिर्फ इलाज ढूंढ़ लिया, बल्कि आज रोबोटिक हाथ के सहारे वो लोगों के बीच सबसे तेज ड्रमर के रूप में कीर्ति भी पा चुके हैं।

बार्न्स ने भी रोबोट्रोनिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रोबोट्रोनिका में एक से बढ़कर एक रोबोट प्रस्तुत किए गए। रोबोटों के सहारे तमाम तरह की गतिविधियों को दर्शाया गया। एक रोबोट का गंगनम डांस लोगों को खूब पसंद आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed