6 साल के बच्चे का कारनामा, 39 कारों के नीचे से सेकेंड्स में की स्केटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू में रहने वाले 6 साल के गगन सतीश को बचपन से ही स्केटिंग का शौक है।
हमेशा से ओलंपिक्स में खेलना और 100 कारों के नीचे से स्केटिंग करने का सपना देखने वाले गगन ने अभी ही कुछ हैरतअंगेज कर डाला है।
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक गगन सतीश ने 29 सेकेंड्स में 39 कारों के नीचे से लिंबो स्केटिंग की है। ऐसा करते हुए वो जमीन से महज पांच इंच ऊपर था।
लगीं बहुत चोटें
हांलाकि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अभी तक गगन की स्केटिंग को रिकॉर्ड नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है वो जल्द ही ऐसा करेगा।
गगन के माता-पिता कहते हैं कि गगन स्केटिंग के पीछे इतना दीवाना है कि कई बार गहरी चोटें लगने के बावजूद भी नहीं मानता और ठीक होते ही सड़क पर निकल पड़ता है।
है एक सेलिब्रिटी
गगन बंगलूरू में एक सेलिब्रिटी ही है।
उसके अनोखे कारनामे के दीवाने कई लोग हैं।
उसने अपने इस काम से कई मेडल भी जीते हैं और उसे देखकर भी यही लगता है कि बड़े होने के बाद भी वो इसी काम में अपने मां-बाप का नाम रोशन करेगा।