फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   15 Year Old Bengaluru Girl Reportedly Died Week After Marrying 60 Years old Nigerian

बेंगलुरु की नाबालिग ने 60 साल के नाइजीरियन से की शादी, 7 दिन बाद हो गई मौत

Wed, 06 Jun 2018 05:13 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
15 Year Old Bengaluru Girl Reportedly Died Week After Marrying 60 Years old Nigerian
करीब दो महीने पहले यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दावा किया जा रहा था कि इसमें नजर आ रही लड़की बेंगलुरु की रहने वाली है। उसका नाम सबीहा बानो है और यह उसकी शादी की फोटो है। जब यह तस्वीर सामने आई थी तब लड़की नाबालिग थी। उसकी उम्र महज 15 साल थी। अब खबर है कि उसकी मौत हो गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सबीहा की मौत शादी के सात दिन बाद ही हो गई थी। उसकी शादी 60 साल के एक नाइजीरियन शख्स से हुई थी। जिस शख्स से उसकी शादी हुई उसका नाम बक्र अल मिम बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने लव मैरिज की थी और इसमें लड़की के परिवार वालों की भी मंजूरी थी।
विज्ञापन



 

15 Year Old Bengaluru Girl Reportedly Died Week After Marrying 60 Years old Nigerian
शादी में लड़की के परिवार वालों की भी मंजूरी थी
सबीहा और बक्र की मुलाकात फेसबुक पर हुई। चैटिंग के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ। बक्र की शादी हो चुकी थी और सबीहा नाबालिग थी। फिर भी परिवार वालों को इस शादी पर कोई आपत्ति नहीं हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी बीच सबीहा को पता चला की उसे जानलेवा बीमारी है और वह चंद दिनों की मेहमान है। तब सबीहा ने अपने परिवार वालों को बताया कि वह बक्र से शादी करना चाहती है, यह उसकी आखिरी ख्वाहिश है। परिवार वाले भी शादी के लिए तैयार हो गए। बक्र अल मिम नाइजीरिया से भारत आए और कुछ लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी हुई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

15 Year Old Bengaluru Girl Reportedly Died Week After Marrying 60 Years old Nigerian
सोशल मीडिया पर हुआ शादी का विरोध
शादी के हफ्ते भर बाद ही लड़की की मौत हो गई। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि यह लव मैरिज नहीं बल्कि बाल विवाह का मामला है। कुछ यूजर ने तो यह भी आरोप लगाया कि लड़की के परिवार वालों ने जबरन उसकी शादी करवाई और बदले में मोटी रकम ली। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed