फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   100 year old woman swims 1500 metres

100 साल की महिला ने 1500 मीटर तक की तैराकी, बनाया रिकॉर्ड!

Mon, 06 Apr 2015 11:40 AM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
100 year old woman swims 1500 metres

कहा जाता है जहां चाह वहां राह। फिर चाहें कितनी भी अड़चनें हों और रास्ते बंद नजर आएं, रास्ता निकल ही जाता है।

विज्ञापन


इस बात की जिंदा मिसाल हैं जापान की माइकू नगोका जिनकी उम्र 100 साल की है।

गल्फ न्यूज के मुताबिक उन्होंने हाल ही में मतसुयामा में होने में होने वाले मास्टर्स स्विमिंग कॉम्पटीशन में 1500 मीटर तक की स्विमिंग कर सबको हक्का-बक्का छोड़ दिया।

उन्होंने ये स्विम एक घंटे पंद्रह मिनट और 54 सेकेंडों में पूरी कर एक रिकॉर्ड कायम कर ही लिया।

82 ‌की उम्र में शुरू की स्विमिंग

100 year old woman swims 1500 metres

माइकू के बारे में आप ये जानकर दंग रह जाएंगे कि उन्होंने स्विमिंग 82 साल की उम्र में शुरू किया। वो तब एक घुटने की इंजरी से ठीक ही हुई थीं।

वो शुरूआती दिनों में अपने घुटनों को ठीक रखने के लिए डॉक्टर के कहे जाने के बाद स्विमिंग करती थीं। पर, उन्हें शायद ही पता था कि यही काम उनका पैशन बन जाएगा।

वो जापान की सबसे उम्रदराज स्विमर हैं और फीना मास्टर्स नाम के वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी भाग ले चुकीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैक चाहें फ्रंट, हर स्ट्रोक है कमाल का

100 year old woman swims 1500 metres

उन्होंने दुनिया को अब से पांच साल पहले तब चौंकाया था जब वो वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में 50 मीटर की बैकस्ट्रो क वाली स्विमिंग जीतकर एक नए कीर्तिमान को हासिल कर चुकीं थीं।

माइकू के नाम कुल 24 वर्ल्ड रिकॉर्ड है और आने वाले दिनों में वो इसकी गिनती लगातार बढ़ाते जाने के मूड में हैं।

माइकू हफ्ते में चार दिनों तक स्विमिंग करती हैं और सभी को इसे करने की हिदायत देती हैं। ताकि बॉडी फिट रह सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed