{"_id":"69776c50a1365c46b903f57f","slug":"weird-news-norilsk-city-is-completely-remains-dark-for-two-months-because-of-cold-2026-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weird News: क्यों रूस के इस शहर में दो महीने तक रहता है अंधेरा? वजह जानकर कांप जाएंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Weird News: क्यों रूस के इस शहर में दो महीने तक रहता है अंधेरा? वजह जानकर कांप जाएंगे आप
Mon, 26 Jan 2026 06:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 26 Jan 2026 06:59 PM IST
सार
Ajab-Gajab News: रूस के साइबेरिया में स्थित नोरिल्स्क शहर पूरी दुनिया में जाना जाता है। इस शहर में पूरा दो महीने तक अंधेरा रहता है। आइए जानते हैं यहां पर अंधेरा रहने की वजह क्या है?
विज्ञापन
क्यों रूस के इस शहर में दो महीने तक रहता है अंधेरा?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ajab-Gajab News: दुनिया में एक ऐसा शहर है, जहां दो महीने तक पूरी तरह अंधेरा रहता है। इसकी वजह भी बेहद खतरनाक है। इसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। रूस के साइबेरिया में यह शहर स्थित है, जिसका नाम नोरिल्स्क है। रूस का यह शहर दुनिया का सबसे ठंडा शहर माना जाता है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ठंड के दिनों में यहां का न्यूनतम तापमान -61 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, जबकि यहां का औसत तापमान भी माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहता है। नोरिल्स्क में ठंड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि साल में यहां 9 महीने तक बर्फ जमी रहती है।
विज्ञापन
हर तीसरे दिन आता है बर्फीला तूफान
बताया जाता है कि यहां हर तीसरे दिन लोगों को बर्फीले तूफान का सामना करना पड़ता है। यहां रहने वाले लोग तो दो महीने तक (दिसंबर से जनवरी) सूर्योदय ही नहीं देख पाते हैं, क्योंकि ठंड की वजह से यहां लगातार बर्फ ही गिरती रहती है और सूर्य न निकलने के कारण इन दो महीनों तक यहां अंधेरा ही छाया रहता है।
विज्ञापन
Viral Video: 'बदलूराम का बदन…', वायरल हो रहा है असम रेजीमेंट का यह खास गीत, जानिए कौन थे राइफलमैन बदलूराम?
शहर में नहीं है कोई सड़क
यह शहर रूस की राजधानी मॉस्को से करीब 2900 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हैरानी की बात तो यह है कि इस शहर में पहुंचने के लिए कोई सड़क ही नहीं है। यहां आने के लिए लोग विमानों या नौकाओं का सहारा लेते हैं। हालांकि, शहर में लोगों की जरूरत की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जैसे कि सिनेमाघर, कैफे, चर्च, बार आदि।
Athos Salome: ईरान, वेनेजुएला और ट्रंप की जिद, क्या सच हो रही हैं जीवित नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां?
दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में है शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरिल्स्क को रूस का सबसे अमीर शहर कहा जाता है, क्योंकि यहां दुनिया का सबसे बड़ा प्लैटिनम, पैलेडियम और निकल धातु का भंडार है। हालांकि, इस शहर को दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से भी एक माना जाता है, क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर माइनिंग और रिफाइनिंग का काम होता है, जिससे भारी मात्रा में सल्फर डाइऑक्साइड निकलता है।
Science News: क्यों दो टुकड़ों में बंट रहा अफ्रीका महाद्वीप? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां की हवा में सल्फर डाइऑक्साइड की मात्रा इतनी ज्यादा है कि यहां करीब 30 किलोमीटर के दायरे की वनस्पति ही खत्म हो गई है। यहां लोगों को बेरी या मशरूम तोड़ने की मनाही है।