फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   weird fish looks like a snake in water alien fish in water viral video oarfish

Viral Video: पानी में दिखा रहस्यमयी जीव, बदन के ऊपर थे अजीबोगरीब निशान! देखकर कांप जाएगी रूह

Tue, 02 Apr 2024 11:55 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 02 Apr 2024 11:55 AM IST
सार

हाल ही में इंटरनेट पर एक अजीबोगरीब जीव का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। इस वीडियो में पानी के अंदर एक रहस्यमयी जीव को देखा जा रहा है, जो शायद ही पहले कभी देखा गया है।

विज्ञापन
weird fish looks like a snake in water alien fish in water viral video oarfish
weird fish - फोटो : x/@AMAZlNGNATURE

विस्तार

Weird Fish In Water Video: घरती पर कई ऐसे जीव मौजूद हैं, जिनके बारे में हमें आज भी पूरी जानकारी नहीं है। कुछ जीव तो इतने अजीबोगरीब होते हैं कि उन्हें देखकर हैरानी होती है। आज भी दुनिया में कई ऐसे जीव मौजूद हैं जिनसे इंसान पूरी तरह से रूबरू नहीं हो सका है। कई बार ऐसे अजीबोगरीब जीव लोगों को नजर आते है, जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो देखने को मिलते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुली रह जाएंगी।  

विज्ञापन


हाल ही में इंटरनेट पर एक अजीबोगरीब जीव का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। इस वीडियो में पानी के अंदर एक रहस्यमयी जीव को देखा जा रहा है, जो शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो...
विज्ञापन


देखें वीडियो-
 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल 
इस वीडियो को एक्स अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर शेयर किया गया है, जिसमें दो रहस्यमयी जीव तैरते नजर आ रहे हैं। दोनों दिखने में किसी सांप की तरह लग रहे हैं। इस तरह के जीव अक्सर एनिमेशन फिल्मों में देखने को मिलते हैं। इनका आकार भी अजीब होता है। वीडियो में पानी के अंदर दो हैरान करने वाले जीव तैर रहे हैं। इस दौरान पानी बेहद शांत दिख है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि ये किसी नहर में हैं। सांप की तरह दिखने वाले इस जीव के सिर के ऊपर मछलियों के फिन बने हुए हैं, जो बाल की तरह नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके बदन के ऊपर भी अजीबोगरीब तरह के निशान देखे जा रहे हैं।

लोगों ने बताया मछली का नाम
9 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक करीब 5 मिलियन लोगों ने देख लिया है। इसके अलावा कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। लोग कमेंट सेक्शन में इस मछली को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में कई लोगों ने इसे एक ओरफिश (Oarfish) बताया है, जिन्हें डूम्सडे फिश के नाम से भी जाना जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed