फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Water suddenly started falling from the roof of Vande Bharat Express train Video goes Viral On Internet

Viral Video: वंदे भारत ट्रेन की छत से अचानक गिरने लगा पानी, यात्रियों की सीट और सामान भीगा, रेलवे ने दिया जवाब

Fri, 27 Jun 2025 10:52 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 27 Jun 2025 10:52 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो पोस्ट करते हुए एक व्यक्ति ने एक्स पर लिखा, “22415 वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को फ्री में वाटरफॉल का अनुभव मिल रहा है, जिसकी वजह से कई लोगों को रेनकोट निकालने की जरूरत पड़ गई।” एक और वीडियो में ट्रेन के गेट के पास की सीटें पूरी तरह भीगी हुई नजर आईं।

विज्ञापन
Water suddenly started falling from the roof of Vande Bharat Express train Video goes Viral On Internet
वंदे भारत ट्रेन में गिरा पानी - फोटो : एक्स@MishraDarshil

विस्तार

रेलवे में यात्रियों की शिकायतों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा है, जिसमें ट्रेन के डिब्बे की छत से पानी टपकने की घटना ने यात्रियों को परेशान कर दिया और सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। दिल्ली की ओर जा रही इस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया कि डिब्बे की छत से पानी रिसने लगा था, जिससे उनका सामान भीग गया और उन्हें काफी असुविधा झेलनी पड़ी। शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन के अंदर वेंट से पानी गिर रहा था और इससे कोच के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो पोस्ट करते हुए एक व्यक्ति ने एक्स पर लिखा, “22415 वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को फ्री में वाटरफॉल का अनुभव मिल रहा है, जिसकी वजह से कई लोगों को रेनकोट निकालने की जरूरत पड़ गई।” एक और वीडियो में ट्रेन के गेट के पास की सीटें पूरी तरह भीगी हुई नजर आईं। नाराज यात्री ने इस वीडियो के साथ रेलवे से टिकट का पूरा पैसा वापस करने की मांग की और कहा कि ट्रेन स्टाफ पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “#वंदेभारत ट्रेन में एसी काम नहीं कर रहा था और पानी रिस रहा था। प्रीमियम चार्ज देने के बाद भी सफर बेहद असुविधाजनक रहा। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। कृपया इसका संज्ञान लें।”
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने दी तुरंत प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत से गिरने वाला पानी दरअसल कंडेनसेट था, जो एयर कंडीशनिंग सिस्टम की वजह से जमा हो गया था। रेलवे की ओर से बताया गया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद आरएमपीयू (रूफ माउंटेड पैकेज यूनिट) की ड्रिप ट्रे की पूरी तरह सफाई और मरम्मत की गई।


रेलवे ने कही यह बात
रेलवे द्वारा जारी बयान में कहा गया, “22415 वंदे भारत (वाराणसी से नई दिल्ली) के कोच सी-7 की सीट संख्या 76 के पास रिटर्न एयर डक्ट से पानी गिरने की शिकायत आई थी। जांच के दौरान पाया गया कि मिक्स मीडिया/रिटर्न एयर फिल्टर की वजह से ड्रिप ट्रे का ड्रेन होल ब्लॉक हो गया था, जिससे कूलिंग कॉइल के नीचे कंडेनसेट पानी जमा हो गया। ट्रेन के ब्रेक लगने पर यह पानी रिटर्न एयर डक्ट के रास्ते यात्रियों के ऊपर गिरने लगा।”

दोबारा समस्या नहीं होने का दिया आश्वासन
रेलवे ने बताया कि वापसी यात्रा से पहले नई दिल्ली स्टेशन पर ड्रिप ट्रे को पूरी तरह साफ कर दिया गया। साथ ही ड्रेन होल को क्लॉग होने से रोकने के लिए फिल्टर के नीचे वॉशर लगाकर गैप तैयार किया गया। इसके अलावा यह कोच 15/05/25 से 27/05/25 तक प्री-मानसून जांच के दायरे में रखा गया था। रेलवे ने यह भी कहा कि ऐसी समस्या दोबारा न आए, इसके लिए रेक के सभी आरएमपीयू में फिल्टर और ड्रिप ट्रे के बीच वॉशर लगाकर ड्रेन होल की सफाई सुनिश्चित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed