फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Woman Threatened Senior Employee After He Told Her To Work Video Goes Viral

Viral Video: ऑफिस में रील देख रही थी लड़की, सीनियर ने टोका तो दी धमकी, ज्यादा बोलोगे तो जेल में कटेगा बुढ़ापा

Sat, 02 Aug 2025 10:53 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 10:53 AM IST
सार

Viral Video: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला कर्मचारी डेस्क पर बैठकर फोन चला रही होती है। जब उसका वरिष्ठ अधिकारी उसे काम करने के लिए कहता है तो उसे सुनाने लगती है। इसके साथ ही जेल भिजवाने की भी धमकी देती है।

विज्ञापन
Viral Video Woman Threatened Senior Employee After He Told Her To Work Video Goes Viral
ऑफिस में रील देख रही थी लड़की, सीनियर ने टोका तो दी धमकी, ज्यादा बोलोगे तो जेल में कटेगा बुढ़ापा - फोटो : एक्स

विस्तार

Viral Video: दफ्तर हो या घर फोन चलाना और रील देखना लोगों के लिए आम बात है। दफ्तर में काम छोड़कर फोन चालने पर बॉस से डांट तो खानी ही पड़ेगी। आप कभी किसी सरकारी दफ्तर में गए होंगे, तो वहां के कर्मचारियों को काम छोड़कर फोन देखा होगा। वहां पर उन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है। कई बार कुछ बोलने पर लोग उल्टा ही धमकाने लगते हैं। 

विज्ञापन


अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही महिला कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है। वह वीडियो में दफ्तर में रील देखती है, लेकिन जब अधिकारी उसे काम करने के लिए कहता है तो वो बुरी तरह उन्हें धमकाने लगती है। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला कर्मचारी डेस्क पर बैठकर फोन चला रही होती है। जब उसका वरिष्ठ अधिकारी उसे काम करने के लिए कहता है तो उसे सुनाने लगती है। इसके साथ ही जेल भिजवाने की भी धमकी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Viral Video: मोटरसाइकिल पर अजगर को बांधकर घसीटता दिखा शख्स, जब वायरल हुआ वीडियो तो लोगों ने खूब लताड़ा

वीडियो में वह कर रही है कि काम आपका, जेल आप जाओगे। 100 नंबर पर फोन लगाकर जेल भिजवा दूंगी। मेरी एसपी तक पहचान है। पूरे स्टाफ को निकलवा दूंगी। पूरा बुढ़ापा जेल में कटेगा। इस बीच एक महिला भी उसे काम करने के लिए बोलती है, लेकिन वो किसी की एक नहीं सुनती है।


Viral Video: 'गाली नहीं सुनूंगा...', चालान काटने पर पुलिस वाले से भिड़ा लड़का, वीडियो ने नई बहस को दिया जन्म

वायरल वीडियो को एक्स पर @mktyaggi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा, 'रील देखने में व्यस्त इस लड़की को उसके अधिकारी ने काम के लिए क्या बोल दिया, बेचारे को जेल भेजने की धमकी देने लगी।

Solar Eclipse: कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, दिन में हो जाएगी रात, जानिए तारीख और समय

वायरल वीडियो देखने के बाद लोगों ने लड़की की आलोचना की है। एक शख्स का कहना है कि नारी शक्ति काफी ज्यादा मात्रा में जाग गई है। एक अन्य शख्स ने कहा कि कैसे-कैसे लोगों को भर्ती कर रखा है, इसको तुरंत बर्खास्त करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed