फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Woman jumped in front of the train loco pilot did such a thing that everyone is praising

Viral Video: महिला ने ट्रेन के सामने लगा दी छलांग, लोको पायलट ने किया ऐसा काम की हर कोई कर रहा तारीफ

Mon, 14 Apr 2025 10:49 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 14 Apr 2025 10:49 AM IST
सार

Loco Pilot Video Viral: महिला ने एक खतरनाक कदम उठाया, लेकिन उसकी जान लोको पायलट की सोच और समझदारी के कारण बच गई। महिला ट्रैक पर लेटी हुई थी और जैसे ही ट्रेन पास आने वाली थी, लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया।

विज्ञापन
Viral Video Woman jumped in front of the train loco pilot did such a thing that everyone is praising
महिला ने की खुदकुशी करने की कोशिश - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो आता रहता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। कई बार लोग करतब दिखाने की होड़ में कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे बात जान पर बन आती है। अब हाल ही में, रेलवे ट्रैक पर एक महिला द्वारा ट्रेन के सामने कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। यह घटना बिहार के बेगूसराय की है, जहां महिला ने एक खतरनाक कदम उठाया, लेकिन उसकी जान लोको पायलट की सोच और समझदारी के कारण बच गई। महिला ट्रैक पर लेटी हुई थी और जैसे ही ट्रेन पास आने वाली थी, लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में महिला को रेलवे ट्रैक पर लेटे हुए देखा जा सकता है और आसपास के लोग उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। शुरुआत में महिला खुद को उठाने के लिए तैयार नहीं होती, लेकिन फिर लोगों के प्रयासों से वह बाहर निकल आती है। इस बीच लोको पायलट के इमरजेंसी ब्रेक लगाए जाने की भी चर्चा हो रही थी, जिसने समय रहते ट्रेन को रोका और एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया और महिला की जान बच गई।
विज्ञापन




वीडियो को मिल रही है लोगों की सराहना
करीब डेढ़ मिनट लंबे इस वीडियो में महिला को पटरी से बाहर निकालने की कोशिशें की जाती हैं और जैसे ही वह सुरक्षित रूप से बाहर आती है, वीडियो खत्म हो जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh के पोस्ट किए गए इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और कुछ घंटों में ही इसे 11 हजार से ज्यादा व्यूज और 200 से अधिक लाइक्स मिल गए। यूजर्स इस वीडियो पर अपने विचार साझा कर रहे हैं और कई यूजर्स लोको पायलट की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
कुछ यूजर्स महिला के आत्महत्या के प्रयास को लेकर चिंता जता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि अगर महिला की जगह कोई पुरुष होता तो उसे कड़ी सजा मिलती। एक अन्य यूजर ने कहा, "महिला को मानसिक परेशानी हो सकती है, लेकिन आत्महत्या इसका हल नहीं हो सकता।" वहीं, कई यूजर्स ने इस घटना को लेकर राहत की बात कही कि एक बड़ी दुर्घटना टल गई और महिला की जान बच गई। एक यूजर ने लिखा, यह सब बहुत गलत है। जान लेना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed