{"_id":"6825959318ff6a982c025b7f","slug":"viral-video-passenger-clashed-with-tte-in-general-coach-thrashed-him-all-over-coach-people-had-to-intervene-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: जनरल कोच में TTE से भिड़ा पैसेंजर, पूरे कोच में पटक-पटक कर मारा, लोगों को करना पड़ा बीच बचाव","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: जनरल कोच में TTE से भिड़ा पैसेंजर, पूरे कोच में पटक-पटक कर मारा, लोगों को करना पड़ा बीच बचाव
Thu, 15 May 2025 03:07 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 15 May 2025 03:07 PM IST
सार
Train Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति टीटीई के साथ गलत व्यवहार करता नजर आ रहा है। वीडियो में आगे दिखता है कि टीटीई भी जवाबी कार्रवाई करता है और दोनों के बीच जोरदार झड़प हो जाती है।
विज्ञापन
टीटीई के साथ हुई मारपीट
- फोटो : इंस्टाग्राम @aditya__shrivastav_01
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर कई ऐसे भी वीडियोज वायरल होते हैं, जिसे देख हमें काफी हैरानी होती है कि लोग ऐसा कैसे कर सकते हैं। अब हाल ही में, रेल यात्रा के दौरान टीटीई के साथ हाथापाई करना कानूनन अपराध है। अगर कोई यात्री टीटीई पर हमला करता है या उसकी ड्यूटी में रुकावट डालता है तो रेलवे अधिनियम की धारा 113 के तहत उस पर 2 से 5 साल की जेल और जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा आरोपी यात्री पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति टीटीई के साथ गलत व्यवहार करता नजर आ रहा है। वीडियो में आगे दिखता है कि टीटीई भी जवाबी कार्रवाई करता है और दोनों के बीच जोरदार झड़प हो जाती है। हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि अगर कोई टीटीई भी ड्यूटी के दौरान किसी यात्री से मारपीट करता है तो उस पर भी कार्रवाई हो सकती है। रेलवे अधिनियम की धारा 129 के मुताबिक टीटीई को एक साल की कैद, जुर्माना या दोनों सजा मिल सकती है। इसके साथ ही उस पर मामला दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन
टीटीई के साथ हुई मारपीट
यह मारपीट ट्रेन के जनरल कोच में हुई, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दिए। इस लड़ाई के वीडियो में कई चिंताजनक दृश्य नजर आते हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना किस ट्रेन में कब और कहां हुई थी। लेकिन जो क्लिप सामने आई है, उसमें यात्री और टीटीई के बीच जबर्दस्त हाथापाई होती दिखाई दे रही है। दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं दिखता।
ट्रेन की कोच में हुआ खूब झगड़ा
वीडियो की कुल लंबाई 41 सेकंड है, जिसमें काफी झगड़ा दिखाई देता है। कभी यात्री टीटीई पर भारी पड़ता है तो कभी टीटीई उस पर हावी हो जाता है। वीडियो का यही मोड़ सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है, जिसके बाद क्लिप खत्म हो जाती है। यह वायरल वीडियो Instagram पर @aditya__shrivastav_01 नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। इस Reel को अब तक 17 लाख से ज्यादा बार देखा गया है और 54 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लगभग एक हफ्ते पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो पर अब तक 1600 से अधिक कमेंट्स भी आ चुके हैं।
यूजर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने लायक हैं। बहुत से यूजर्स यात्री को गलत ठहरा रहे हैं और उसकी आलोचना कर रहे हैं। कुछ लोगों ने टीटीई का पक्ष लिया है, जबकि कुछ इस बहस में यह जानने को लेकर उत्सुक हैं कि आखिर इस लड़ाई का परिणाम क्या रहा। एक यूजर ने लिखा, “भाई, आखिर कौन जीता?”

View this post on Instagram