{"_id":"69b2b189396f8a1c4c041d5c","slug":"viral-video-of-mother-and-daughter-fight-in-the-train-for-berth-and-register-fir-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: ट्रेन में दूसरे की सीट पर सो रही थीं आंटी, टोकने पर मां-बेटी ने जमकर काटा बवाल, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: ट्रेन में दूसरे की सीट पर सो रही थीं आंटी, टोकने पर मां-बेटी ने जमकर काटा बवाल, वायरल हुआ वीडियो
Thu, 12 Mar 2026 05:59 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:59 PM IST
सार
Viral Video: ट्रेन में एक मां और बेटी की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। दूसरे की सीट पर दोनों सो रही थीं और टोकने पर मारपीट करने लगीं। सबसे बड़ी बात यह है कि एफआईआर भी करा दी।
विज्ञापन
ट्रेन में दूसरे की सीट पर सो रही थीं आंटी, टोकने पर मां-बेटी ने जमकर काटा बवाल
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके वायरल होने की वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यह वीडियो एक मां-बेटी का है और दोनों ट्रेन में बिना किसी वजह के लड़ रही हैं। दोनों ने दूसरे की बर्थ पर लेटने के लिए जमकर हंगामा किया है और फिर एफआईआर भी करा दी।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ट्रेन में एक परिवार यात्रा कर रहा था, जिनमें 12 लोग शामिल थे। वो अपने बच्चे के मुंडन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। लेकिन इस घटना ने लोगों की यात्रा खराब कर दी। महिला और बेटी को ट्रेन में नीचे की सीट मिली थी, लेकिन दोनों को बीच की सीट पर सोना। जब साथ वाले परिवार ने सीट नीचे करने को कहा तो मां-बेटी भड़क गईं। परिवार ने कहा कि बच्चों को बैठना है लेकिन उनका गुस्सा बढ़ता ही चला गया। फिर दोनों ने गालियां देनी भी शुरू कर दीं। यह पूरा मामला दोपहर का है।
विज्ञापन
मां-बेटी की यात्रा सिर्फ सात मिनट की थी, लेकिन दोनों ने बवाल काट दिया। दरअसल, सात मिनट में सहारनपुर स्टेशन आने वाला था। महिलाओं का कहना था कि परिवार के बैठने से वो सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं और अब यहां कोई नहीं बैठेगा।
विज्ञापन
Weird News: महिला कर्मचारी को इस नाम से बुलाता था बॉस, अब कंपनी को देने पड़े 29 लाख रुपये मुआवजा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि मामला इतना बढ़ गया कि टीटी को बुलाना पड़ा। इसके बाद इन महिलाओं ने एफआईआर भी कर दी।
View this post on Instagram
Viral Video: ट्रेन में लगातार घूर रहे थे अंकल, लड़की ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, देखकर आपका खौल जाएगा खून
वीडियो में महिला दिख रहा है कि महिला अचानक से बेहोश होने का नाटक भी करती है। अब यह वीडियो सोशळ मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि पीटने का वक्त आया तो आंटी बेहोश हो गईं।