{"_id":"5e26d26d8ebc3e4b1726642a","slug":"viral-video-of-firefall-at-horsetail-falls-in-yosemite-national-park-california","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फायरफॉल' का हैरान करने वाला वीडियो वायरल, दो दिन में 40 लाख से ज्यादा बार देखा गया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
'फायरफॉल' का हैरान करने वाला वीडियो वायरल, दो दिन में 40 लाख से ज्यादा बार देखा गया
Tue, 21 Jan 2020 04:02 PM IST
सोनू शर्मा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 21 Jan 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
फायरफॉल
- फोटो : Social media
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो अमेरिका का है, जहां एक चट्टान से आग जैसी कोई चीज नीचे गिरती नजर आ रही है। इस वीडियो को रविवार को ट्विटर पर शेयर किया गया था। आज दूसरा दिन है और इसे अब तक 40 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
अब आप सोच रहे होंगे कि क्या सच में चट्टान में नीचे आग गिर रही है, तो इसका जवाब है नहीं। असल में यह कैलिफोर्निया के योसेमिटी नेशनल पार्क में स्थित 'हॉर्सटेल फॉल' है और वीडियो में दिख रहा फॉल कोई आग नहीं बल्कि पानी है। दरअसल, सूर्य की किरणें जब वॉटरफॉल पर सीधे पड़ती हैं तो यह आग की तरह चमक उठता है और ऐसा लगता है जैसे यह किसी ज्वालामुखी का लावा हो जो पहाड़ी से नीचे गिर रहा है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर साल फरवरी में यह वॉटरफॉल लाल और संतरे रंग का चमकता नजर आता है और ऐसा दो बार होता है। इसे 'योसेमिटी फायरफॉल' भी कहते हैं। यह वॉटरफॉल 2000 फीट नीचे गिरता है। यह झरना इतना खूबसूरत है कि इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
विज्ञापन
“Firefall” at Horsetail Fall in Yosemite National Park, California, looks like a scene from a fantasy movie. But, it is an ordinary waterfall, which is illuminated by the sunset, that gives it a fiery glow. pic.twitter.com/kP2aFmM6Cg
— Domenico Calia (@CaliaDomenico) January 19, 2020