फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Of Abu Dhabi BAPS Hindu Temple Ganga Aarti Vlogger Shared His Experience

अबू धाबी के इस हिंदू मंदिर की गंगा आरती देखकर खुश हो जाएंगे आप, व्लॉगर ने वीडियो बनाकर साझा किया अपना अनुभव

Thu, 11 Sep 2025 02:50 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 02:50 PM IST
सार

इस ब्लॉगर ने वहां के मशहूर BAPS हिंदू मंदिर में जाकर दर्शन किया और वहां की गंगा आरती का अनुभव साझा किया है। मंदिर में उन्होंने गंगा आरती में शामिल होकर जो महसूस किया, उसे उन्होंने अपने कैमरे में कैद कर मिनी ब्लॉग के रूप में शेयर किया है।

विज्ञापन
Viral Video Of Abu Dhabi BAPS Hindu Temple Ganga Aarti Vlogger Shared His Experience
Viral Video Of Dubai BAPS Hindu Temple Ganga Aarti - फोटो : Instagram/@akashkawale10

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी सेलिब्रिटी का नहीं, बल्कि एक भारतीय ब्लॉगर का है, जो हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात गया हुआ है। खास बात यह है कि इस ब्लॉगर ने वहां के मशहूर BAPS हिंदू मंदिर में जाकर दर्शन किया और वहां की गंगा आरती का अनुभव साझा किया है। मंदिर में उन्होंने गंगा आरती में शामिल होकर जो महसूस किया, उसे उन्होंने अपने कैमरे में कैद कर मिनी ब्लॉग के रूप में शेयर किया है।

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंदिर का वातावरण कितना दिव्य और भव्य है। दीपों की रोशनी और श्रद्धालुओं का उत्साह सबकुछ काफी सुंदर दिख रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन

वायरल हो रहे इस वीडियो को उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट akashkawale10 पर साझा किया है। ब्लॉग में वे बताते हैं कि यहां शिफ्ट होने के बाद शुरुआती दो हफ्ते होटल में गुजरे, लेकिन जैसे ही वे अपने नए घर में बस गए उन्होंने सोचा कि इस खाली दिन को एक यादगार अनुभव में बदलना चाहिए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akash Kawale (@akashkawale10)




Snake: ये हैं अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच खतरनाक सांप, काट लें तो पल भर में जा सकती है जान

इसी सोच के साथ उन्होंने यूएई के भव्य और प्रतिष्ठित BAPS हिंदू मंदिर के दर्शन करने का फैसला लिया। इस वीडियो में आप मंदिर के जलाशय के सामने किए जाने वाले अनुष्ठानों को देख सकते हैं। 14 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया था।

Dancing Plague: जब दुनिया में फैल गई थी नाचने की बीमारी, हफ्तों तक डांस ही करते रहे लोग और गिरकर मर गए 

विज्ञापन

इस मंदिर में हर रोज गंगा आरती होती है। यह अबू धाबी का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर है। वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग कमेंट बॉक्स में दिल वाले रिएक्शन साझा कर रहे हैं। इस मंदिर को गुलाबी बलुआ पत्थर और इतालवी संगमरमर से बनाया गया है। इसकी स्थापत्य शैली भी काफी सुंदर है। हर रोज इस मंदिर में बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।

Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed