{"_id":"69edca1088d2133589048e7a","slug":"viral-video-groom-injured-during-wedding-entry-fire-gun-stunt-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: शादी में दूल्हा-दुल्हन फायरगन लेकर कर रहे थे ग्रैंड एंट्री, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: शादी में दूल्हा-दुल्हन फायरगन लेकर कर रहे थे ग्रैंड एंट्री, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
Sun, 26 Apr 2026 01:47 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:47 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी में दूल्हा और दुल्हन ग्रैंड एंट्री का वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन हाथ में फायर गन लेकर एंट्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
शादी में दूल्हा-दुल्हन फायरगन लेकर कर रहे थे ग्रैंड एंट्री, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा
- फोटो : एक्स
विस्तार
Viral Video: हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। इसलिए लोग कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। इन दिनों शादी में दूल्हे और दुल्हन की ग्रैंड एंट्री का ट्रेंड चल रहा है। हर दूल्हे और दुल्हन की चाहत होती है कि उनकी एंट्री सबसे अलग और यादगार हो। लेकिन कई बार यह कोशिश लोगों के लिए खतरा बन जाती है। अब सोशल मीडिया पर एक इसी तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि अलग स्टाइल देखने की कोशिश में अचानक जान खतरे में पड़ जाती है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन पारंपरिक कपड़ों में एंट्री के लिए तैयार हैं। दोनों ने अपने हाथ फायर गन लिया हुआ, जिससे चिंगारियां निकल रही है। वे जैसे ही आगे बढ़ते हैं, दोनों साथ में फायर करते हैं। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहता है और शानदार लगता है। शादी में आए मेहमान भी इस एंट्री को आनंद उठा रहे हैं। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रहती है, क्योंकि कुछ ही पल में अचानक स्थिति बिगड़ जाती है।
विज्ञापन
फायर गन संभालते के दौरान दूल्हे को चोट लग गई और वो तुरंत गन को नीचे फेंक देता है। इसके बाद अपने सिर को पकड़कर देखता है कि कहीं अधिक चोट तो नहीं लग गई है। खुशी से चमक रहे चेहरे में अचानक चिंता की लकीरें दिखने लगती हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्थिति तनावपूर्ण हो जाती है।
विज्ञापन
Twlling u guys again: Should ban these Stupidity in Marriages pic.twitter.com/zzfSg2zVI7
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 23, 2026
Viral News: टॉयलेट गई महिला के साथ हुआ भयानक हादसा, पति ने ऐसे बचाई जान, जानकर कांप जाएगी रूह
इस दौरान दुल्हन अपनी फायर गन चलाती हुई नजर आ रही है। कुछ सेकंड तक वो दूल्हे की परेशानो समझ नहीं पाती है। वह अपने स्थान पर खड़ी होकर स्टंट करती रहती है, तो वहीं दूल्हा असहज नजर आता है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस तरह की ग्रैंड एंट्री में एक छोटी सी चूक बड़े खतरे का कारण बन सकती है।
Snake Video: जेब में जिंदा सांप रखकर घर ले आया बच्चा, देखते ही मां के उड़े होश, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
सोशल मीडिया पर उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर ऐसे स्टंट को लोगों ने खतरनाक बताया है। उनका कहना है कि इस रोक लगनी चाहिए। एक शख्स का कहना है कि शादी जैसा खास मौका खतरे के लिए नहीं होा है। एक अन्य ने लिखा है कि दिखावे और ट्रेंड के दबाव में लोग सुरक्षा को अनदेखा करते हैं।