Viral Video: पेट भरने के लिए 80 साल की उम्र में नींबू सोडा बेच रहे बुजुर्ग सिख, वीडियो देखकर भावुक हो रहे लोग
एक बुजुर्ग शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। यह वायरल वीडियो आपके भी दिल को छू लेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई वीडियो लोगों के दिल को छू लेते हैं, जबकि कुछ लोगों को हंसा हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। अब इन दिनों अमृतसर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों के दिल को छू लिया है।
दरअसल यह वीडियो एक बुजुर्ग सिख का है, जो अपनी अजीविका चलाने के लिए नींबू सोडा बेचते हैं। इस बुजुर्ग शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। यह वायरल वीडियो आपके भी दिल को छू लेगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म ट्विटर पर @Hatindersinghr3 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। यह बुजुर्ग सिख अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास ठेला लगाते हैं, जिनकी उम्र 80 साल है। वह 25 साल से नींबू सोडा बेच रहे हैं। इस बुजुर्ग सिख की कहानी लोगों को भावुक कर रही है।
उन्होंने बताया कि वह अपना पेट पालने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, क्योंकि उनका कोई लड़का नहीं है। उनका कहना है कि मुझे अपना पेट भरने के लिए भीख मांगने की जगह ईमानदारी से जीविकोपार्जन के लिए काम करना पसंद है।
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, आज के दिन की शुरुआत श्री अमृतसर साहिब की सड़कों पर नींबू सोडा बेच रहे बाबाजी की प्रशंसा करते हुए करते हैं। 80 साल की उम्र, दृष्टि खराब है, ठीक से सुन भी नहीं सकते, उनके घुटने काम नहीं करते, इसके बावजूद वह इस गर्मी में पूरे दिन सोडा की गाड़ी ढोते हैं। उनकी मुस्कान और कड़ी मेहनत को दिल जीत लेने वाला सलाम।
Let's Call The Day Praising Babaji From Sri Amritsar Sahib Selling Lemon Soda On Streets,80Years Of Age, His Eyesight Is Poor, Can't Hear Properly, Knees Don't Work,Still Carries Soda Cart For Whole Day Under Scorching Heat
— ਹਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ (@Hatindersinghr3) May 6, 2023
His Smile Is Heartbreaking
Salute To His Hardwork
🙏💔 pic.twitter.com/qK8EVBerHQ
इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। सोशल मीडिया पर लोग बुजुर्ग शख्स की तारीफ कर रहे हैं।