फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral video A Paraglider gets hit by a Cessna 172 she was able to pull her rescue parachute and land safely

Viral Video: अचानक आए प्लेन ने उड़ा दिए पैराशूट के परखच्चे, हवा में ऐसे बचाई पैराग्लाइडर ने अपनी जान

Tue, 26 May 2026 01:10 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Tue, 26 May 2026 01:10 PM IST
सार

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खौफनाक मंजर का वीडियो सामने आया है, जिसमें पैराग्लाइडिंग करने के दौरान जानलेवा हादसा हो जाता है। ऐसे में हालातों में महिला की सूझबूझ और हिम्मत को देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Viral video A Paraglider gets hit by a Cessna 172 she was able to pull her rescue parachute and land safely
पैराग्लाइडर के पैराशूट को बीच से चीरते हुए निकला विमान - फोटो : AI

विस्तार

Paraglider Gets Hit By Plan: नीले आसमान में उड़ान भरना जितना खूबसूरत लगता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। ऑस्ट्रिया के आल्प्स पर्वत के ऊपर हुआ एक हादसा इसी का डरावना उदाहरण बनकर सामने आया है। एक आम सा दिन अचानक मौत के करीब पहुंचाने वाला अनुभव बन गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


पैराशूट को बीच से चीरते हुए निकला विमान
उत्तरी ऑस्ट्रिया के श्मिटेनहोहे पर्वत के पास 44 वर्षीय पैराग्लाइडर सबरीना सुकून भरी उड़ान का आनंद ले रही थीं। चारों ओर फैले पहाड़ों के बीच सब कुछ सामान्य था, तभी अचानक आसमान में एक छोटा विमान उनकी ओर बढ़ता दिखाई दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, कुछ ही सेकंड में दोनों की टक्कर हो गई। फर्स्ट पर्सन वीडियो में यह खौफनाक मंजर साफ देखा जा सकता है, विमान पैराग्लाइडर के पैराशूट को बीच से चीरते हुए निकल जाता है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैराग्लाइडर का विंग फट गया और सबरीना हवा में अनियंत्रित होकर तेजी से नीचे गिरने लगीं। फटे हुए कपड़े उनके चारों ओर लिपट गए और हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए।
विज्ञापन


बैकअप पैराशू ने बचाई जान
वीडियो में वह तेजी से ऊंचाई खोती नजर आती हैं, लेकिन इस अफरा-तफरी के बीच भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। सही समय पर उन्होंने अपना इमरजेंसी पैराशूट खोलने का फैसला लिया और यही फैसला उनकी जिंदगी बचाने वाला साबित हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, जमीन से टकराने से कुछ ही पल पहले सबरीना ने बैकअप पैराशूट खोल लिया, जिससे उनकी गिरावट नियंत्रित हो गई। बाद में पुलिस हेलिकॉप्टर की मदद से उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो
 

हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े हादसे के बावजूद उन्हें सिर्फ मामूली चोटें आईं। इस अनुभव के बाद सबरीना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि वह जिंदा हैं और इस घटना के बारे में लिख पा रही हैं। वहीं, 28 वर्षीय विमान चालक भी सुरक्षित रूप से 'जेल एम सी' एयरपोर्ट पर लैंड करने में कामयाब रहा। अधिकारियों के अनुसार, पायलट का कहना है कि इस टक्कर को टालना उसके लिए संभव नहीं था।

Ajab Gajab: दवा समझकर एयरपॉड्स खा गई महिला, पेट से आती आवाज सुनकर उड़े होश
Eton of the East: भारत का वो रॉयल स्कूल जहां 300 नौकरों के साथ पहुंचा था पहला छात्र, इस राज्य में है स्थित
Airport: भारत के इस इकलौता एयरपोर्ट से मिलती है दुनिया के हर कोने के लिए फ्लाइट, नाम जानकर होगी हैरानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed