{"_id":"681b05cc7f40fc973b07ca2c","slug":"viral-video-a-cobra-was-sitting-on-a-tree-with-its-hood-spread-without-any-movement-people-were-shocked-2025-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: बड़े आकार में बिना सुगबुगाहट के फन फैलाकर पेड़ पर बैठा था कोबरा, साइज देख लोगों की कांपी रूह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: बड़े आकार में बिना सुगबुगाहट के फन फैलाकर पेड़ पर बैठा था कोबरा, साइज देख लोगों की कांपी रूह
Wed, 07 May 2025 12:34 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 07 May 2025 12:34 PM IST
सार
Cobra Snake Viral Video: वीडियो एक घने और हरे-भरे जंगल का है, जहां यह बड़ा सा सांप ऊंचाई पर मौजूद दिखाई देता है। आमतौर पर सांप जमीन पर ही देखे जाते हैं, लेकिन इस वीडियो में किंग कोबरा जिस ऊंचाई तक पहुंचा है, वह बेहद काफी अलग और हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
पेड़ की ऊंचाई पर बैठा था सांप
- फोटो : इंस्टाग्राम @_mahesh_salve__
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देख हमारी रूह कांप जाती है। किंग कोबरा को दुनिया का सबसे लंबा और खतरनाक जहरीला सांप माना जाता है। यह सांप अपने डसने के स्वभाव और ताकत के लिए जाना जाता है। हाल ही में इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। इस वीडियो में किंग कोबरा एक ऊंचे पेड़ की सबसे ऊपर वाली शाखा पर चढ़ा हुआ नजर आ रहा है। खास बात यह है कि उसने अपना फन पूरी तरह फैला रखा है और वह बेहद शांत, लेकिन खतरनाक अंदाज में बैठा है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो एक घने और हरे-भरे जंगल का है, जहां यह बड़ा सा सांप ऊंचाई पर मौजूद दिखाई देता है। आमतौर पर सांप जमीन पर ही देखे जाते हैं, लेकिन इस वीडियो में किंग कोबरा जिस ऊंचाई तक पहुंचा है, वह बेहद काफी अलग और हैरान करने वाला है। उसकी लंबाई और फन का आकार देखकर कोई भी डर सकता है।
विज्ञापन
लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर ने लिखा, "इतना बड़ा सांप पहले कभी नहीं देखा, ऊपर से पेड़ पर – डरावना है।" दूसरे यूजर ने कहा, "ऐसा सीन तो शायद डोक्युमेंट्री में भी न देखने को मिले।" लोगों को न केवल किंग कोबरा की ऊंचाई पर चढ़ने की ताकत ने हैरान किया, बल्कि उसकी शांत लेकिन चेतावनी भरे अंदाज ने भी डरा दिया।
खतरे का एहसास होने पर पेड़ पर चढ़ जाता है कोबरा
बता दें कि सांपों के विशेषज्ञों के अनुसार, किंग कोबरा की लंबाई 18 फीट तक हो सकती है। यह जमीन पर रहना पसंद करता है, लेकिन जब इसे खतरे का एहसास होता है या यह शिकार की तलाश में होता है, तो यह पेड़ों पर भी चढ़ सकता है। पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठकर फन फैलाना सिर्फ खतरे का संकेत नहीं होता, बल्कि यह अपने इलाके में उसकी मौजूदगी का एलान भी होता है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यह वायरल वीडियो सिर्फ एक बेहतरीन नजारा नहीं है, बल्कि यह जंगल के भीतर छिपे खतरों की एक झलक भी देता है। जो लोग सांपों के व्यवहार में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह वीडियो बहुत मनोरंजक भी है। हालांकि, कमजोर दिल वालों को इसे देखते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

View this post on Instagram