फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral News two female elephants suddenly missing from jhirna range of corbett tiger reserve

Viral News: जगली हाथियों के साथ भाग गईं सरकारी हथनियां, फिर जो हुआ जानकर नहीं होगा यकीन

Sat, 23 May 2026 05:20 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sat, 23 May 2026 05:20 PM IST
सार

Viral News: सोशल मीडिया पर इन दिन एक दो सरकार हथनियों के जंगली हाथियों के साथ भागने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है? 

विज्ञापन
Viral News two female elephants suddenly missing from jhirna range of corbett tiger reserve
जगली हाथियों के साथ भाग गईं सरकारी हथनियां, फिर जो हुआ जानकर नहीं होगा यकीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Viral News: सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है। यह खबर बेहद हैरान करने वाली है। इसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। दरअसल, विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के झिरना रेंज से दो पालतू हथिनियां अचानक लापता हो गईं, जिसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, जंगली हाथियों के झुंड के साथ दोनों हथिनियां जंगल में भाग गईं। हालांकि, अगले दिन दोनों हथनियां वापस आ गईं। यह मामला हाल ही में सामने आया था। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन


झिरना रेंज में तैनात हैं दो मादा हथिनी 

कॉर्बेट पार्क में जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वर्ष 2016 में कर्नाटक से 12 से ज्यादा हाथी मंगाए गए थे। इन हाथियों को कॉर्बेट की अलग-अलग रेंजों में गश्त और रेस्क्यू कार्यों के लिए तैनात किया था। झिरना रेंज में भी दो मादा हाथी तुंगा और 'कपिला तैनात की गई थीं। इनका लंबे समय से विभागीय कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अचानक जंगल में भाग गईं हथिनियां

कार्बेट टाइगर रिजर्व के झिरना रेंज की दो पालतू हथिनियां तुंगा व कपिला चारे के लिए जंगल गईं थीं। महावत अपने कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान वहां से जंगली हाथियों का एक झुंड गुजरा। दोनों हथिनियां इस झुंड के साथ चली गईं। कुछ देर के बाद जब विभागीय कर्मियों को हथिनियां मौके पर नहीं मिलीं तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral: भीषण गर्मी में काम कर रहे मजदूरों ने खुद को ऐसे किया ठंडा, वीडियो देखकर इंटरनेट पर भावुक हो रहे लोग


विभागीय गश्ती दल दोनों को खोजते रहे, लेकिन उनके हाथ नाकामी लगी। बुधवार को दोनों हथिनियां वापस झिरना अपने आवास में पहुंच गईं। वन विभाग ने उनके वापस आने पर राहत की सांस ली। अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

Airport: भारत के इस इकलौता एयरपोर्ट से मिलती है दुनिया के हर कोने के लिए फ्लाइट, नाम जानकर होगी हैरानी

कॉर्बेट पार्क निदेशक डॉ. साकेत बडोला के मुताबिक, कई बार पालतू हाथी जंगली हाथियों के झुंड में शामिल हो जाते हैं और जिस दिशा में झुंड जाता है, पालतू हाथी भी उसी तरफ चले जाते हैं। पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं और ज्यादातर मामलों में हाथी कुछ समय बाद खुद ही वापस आ जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed