फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Video of a girl reading a book at the delhi metro gate wearing a face mask went viral

Viral Video: फेस मास्क लगाकर मेट्रो गेट पर किताब पढ़ती लड़की का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

Fri, 13 Jun 2025 07:59 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 13 Jun 2025 07:59 PM IST
सार

इंटरनेट पर इन दिनों दिल्ली मेट्रो एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की फेस मास्क लगाकर ट्रेवल कर रही है। आइए इस लेख में इस वीडियो के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Video of a girl reading a book at the delhi metro gate wearing a face mask went viral
वायरल वीडियो - फोटो : Instagram/@thedopeindian

विस्तार

Viral Video: दिल्ली मेट्रो अब सिर्फ यात्रा का साधन नहीं, बल्कि लोगों के लिए टैलेंट दिखाने, रील्स बनाने और अनोखे कारनामों का मंच बन चुकी है। पहले मेट्रो में सीट को लेकर झगड़े सुने जाते थे, लेकिन अब लोग इसे सोशल मीडिया पर वायरल होने का अड्डा मानने लगे हैं। कोई मेट्रो में नाचता है, कोई गाना गाता है, तो कोई मेकअप या भजन-कीर्तन करता है। ऐसा ही एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला जनरल कोच में फेस शीट मास्क लगाकर सफर करती दिख रही है, जिसे देखकर यात्री हैरान रह गए। दिल्ली मेट्रो में इस तरह के वीडियो का वायरल होना कोई नई बात नहीं हैं। पहले भी मेट्रो में डांस, गायन, मेकअप और यहां तक कि खाना पकाने की रील्स वायरल हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Zara Hatke: खतरनाक और जहरीले सापों को भी खा जाते हैं ये पक्षी, पलक झपकते ही कर लेते हैं शिकार
विज्ञापन


क्या है वायरल वीडियो में?
वीडियो में एक महिला मेट्रो के एक कोच में कोने में खड़ी होकर चुपचाप किताब पढ़ रही है। खास बात यह है कि उनके चेहरे पर स्किनकेयर के लिए इस्तेमाल होने वाला फेस शीट मास्क लगा है। यह मास्क आमतौर पर घर पर त्वचा की देखभाल के लिए लगाया जाता है, लेकिन इस महिला ने बिना किसी हिचक के मेट्रो में इसे लगाया। वह बेफिक्र होकर अपनी किताब में मगन थीं, जैसे मेट्रो उनका निजी स्किनकेयर रूम हो। वीडियो में अन्य यात्री उन्हें आश्चर्य से देख रहे हैं, लेकिन कोई टिप्पणी नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by The Dope Indian (@thedopeindian)




ये भी पढ़ें- Door of Death: इस दरवाजा को कहा जाता था 'मौत का गेट', रूह कंपा देने वाली ऐसी जगह, जानिए क्या है खौफनाक कहानी

लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और ट्विटर पर हजारों बार देखा और शेयर किया गया है। एक यूजर ने लिखा, "यह महिला कितनी बिंदास है! मेट्रो में फेस मास्क लगाकर किताब पढ़ रही है, वाह!" एक अन्य ने मजाक में कहा, "अब कुछ दिनों में मेट्रो में स्किनकेयर सैलून भी खुल जाएगा।" कुछ लोगों ने इसे आत्मविश्वास की मिसाल बताया, जैसे एक यूजर ने लिखा, "वह अपनी त्वचा की परवाह करती है और दूसरों की परवाह नहीं। सलाम!" इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @thedopeindian नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 9 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed