फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali: The missing youth's body was found and was cremated, now the police have found him alive

आश्चर्य: घर से गायब युवक का मिला था शव, दाह संस्कार भी हो गया था; अब पुलिस ने जिंदा बरामद किया है, जानें मामला

Sat, 29 Jun 2024 07:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 29 Jun 2024 07:33 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली जिले में लापता हुए युवक का पहले शव मिला था। फिर परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया था। अब उसकी आत्मी की शांति के लिए क्रिया कर्म किया जा रहा था कि पुलिस मृत युवक को जिंदा लेकर पहुंच गई। इससे सभी हैरान हो गए। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Vaishali: The missing youth's body was found and was cremated, now the police have found him alive
अपनी पत्नी के साथ सन्नी कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में बीते 18 जून को घर से गायब हुए सन्नी कुमार का 21 जून को हाजीपुर कोनहारा घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया था। साथ ही उसकी आत्मा की शांति के लिए परिवार वालों द्वारा हिंदू रीति रिवाज से क्रिया कर्म किया जा रहा है। इसी बीच से गंगा ब्रिज थाना पुलिस ने बक्सर रेलवे स्टेशन के पास से उसे प्रेमिका के साथ जिंदा बरामद कर लिया है। इससे पूरा केस ही उलट गया और हैरान करने वाली बात सामने आई है।

विज्ञापन


पुलिस को बक्सर स्टेशन पर मिला लापता युवक
जानकारी के मुताबिक, सन्नी कुमार (21) गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के नवादा चौक गांव निवासी आमोद चौधरी का बेटा है। जो कि अपनी प्रेमिका के साथ 18 जून को घर से भागकर कोयम्बटूर पहुंच गया था। फिर 20 जून को उसने तिरुपति दुर्गा मंदिर में शादी कर ली थी। उसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ रोजगार की तलाश में बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन के पास चला आया था। लेकिन पुलिस को जैसे ही भनक लगी, वहां से उसे पत्नी के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस प्रेमी युगल से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पहले दी गई थी हत्या कर जला दिए जाने की सूचना
बताया जा रहा है कि जब लड़की वालों ने अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई तो पुलिस ने मामले में करवाई शुरू की थी। वैसे ही सन्नी के परिजनों ने भी उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी। लेकिन 21 जून को किसी ने सूचना दी कि सन्नी की हत्या कर शव को जलाकर समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्रिया कर्म के बीच पुलिस सन्नी को जिंदा लेकर पहुंची
उसके बाद परिजनों ने मोहनपुर थाने पहुंचकर पुलिस से शव लिया और बेटे की हत्या मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। साथ ही उन लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर नवादा में सड़क मार्ग को जाम भी कर दिया था। तब पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए थे। फिर शव का संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से हाजीपुर कोनहारा घाट पर कर दिया गया था। फिलहाल परिजन सन्नी की आत्मा की शांति के लिए क्रिया कर्म कर ही रहे थे कि पुलिस ने आज शनिवार को उसे प्रेमिका के साथ जिंदा बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed