{"_id":"6a057d64db18e517900af141","slug":"uttar-pradesh-man-flying-along-with-tin-shed-in-bareilly-in-massive-storm-viral-video-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: भयानक आंधी में टीन शेड के साथ हवा में उड़ा शख्स, वीडियो देखकर सहम जाएंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: भयानक आंधी में टीन शेड के साथ हवा में उड़ा शख्स, वीडियो देखकर सहम जाएंगे आप
Thu, 14 May 2026 01:15 PM IST
Jyoti Mehra
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Thu, 14 May 2026 01:15 PM IST
सार
Massive Storm Viral Video: बरेली से सामने आया एक वीडियो लोगों को दहला रहा है, जिसमें तेज आंधी का असर इतना खतरनाक था कि एक शख्स टीन शेड के साथ कई फीट ऊपर हवा में उड़ गया।
विज्ञापन
टीन शेड के साथ हवा में उड़ गया शख्स
- फोटो : X/@shivaxind
विस्तार
Massive Storm Video: कई बार मौसम आचानक ऐसा रुख लेलेता है, जिसके बारे में अंदाजा लगाना भी मुश्किल होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर खराब मौसम और आंधी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर हर कोई सहम गया है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने रौद्र रूप दिखाया, जब आसमान अचानक बदला, हवाओं ने रफ्तार पकड़ी और देखते ही देखते जिंदगी थम-सी गई। आंधी, बारिश और बिजली ने मिलकर ऐसा कहर बरपाया कि अब तक 70 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल होकर अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज, भदोही, फतेहपुर और सोनभद्र जैसे जिलों में तबाही के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। कहीं पेड़ जड़ से उखड़ गए, तो कहीं दीवारें और बिजली के खंभे धराशायी हो गए। इस प्राकृतिक आपदा ने सिर्फ इंसानों को ही नहीं, बल्कि मवेशियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
टीन शेड के साथ हवा में उड़ा शख्स
इसी बीच बरेली से सामने आया एक वीडियो लोगों को दहला रहा है। तेज आंधी का असर इतना खतरनाक था कि एक शख्स टीन शेड के साथ कई फीट ऊपर हवा में उड़ गया। बताया जा रहा है कि यह घटना भमोरा थाना क्षेत्र के बमियाना गांव की है, जहां नन्हे नाम का युवक इस हादसे का शिकार हुआ। जमीन पर गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह खौफनाक मंजर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
आंधी-तूफान की वजह से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी नुकसान हुआ है। पेड़ों के गिरने, दीवारों के ढहने और बिजली के खंभों के टूटने से हालात और भी बिगड़ गए हैं। प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
देखें वीडियो
ये तो बहुत भयावह घटना हुई हैpic.twitter.com/DzB5vApyP2
— Mehta (@msydv14) May 14, 2026
इस पूरी स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पीड़ितों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए और हर जिले के डीएम खुद मैदान में उतरकर राहत कार्यों की निगरानी करें। साथ ही सीएम कार्यालय से हर जिले की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि जल्द से जल्द हालात सामान्य किए जा सकें।
Desi Jugaad: बच्चे को नदी में खेलने के लिए भेजने से पहले मां ने निकाला ऐसा जुगाड़, लोगों ने की जमकर तारीफ
Attack video: जंगल सफारी के बीच शेरनी ने किया भयानक हमला, देखते ही देखते शिकार ने तोड़ा दम
Viral Video: बाहर लटक कर ऑटो चला रहा था ड्राइवर, सवारी ने वीडियो बनाकर किया वायरल
Viral: ऑटो चलाकर घूमते दिखे विदेशी टूरिस्ट, तय किया कोच्चि से जैसलमेर तक का सफर