फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Us Man Blood Who Injected Himself With Snake Venom Has Led To Unparalleled Antivenom Say Scientists

20 साल तक खुद को जहरीले सांपों से कटवाया, वैज्ञानिकों ने शख्स के खून से किया ऐसा प्रयोग, दुनिया भी हुई हैरान

Sat, 03 May 2025 05:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 03 May 2025 05:19 PM IST
सार

Zara Hatke:टिम फ्राइड सांपों के जहर से खुद को इम्युन बनाना चाहता था। उसकी चाहत थी कि दुनिया को ऐसा एंटीवेनम (सांप के जहर को बेसर करने वाली दवा) मिले, जो सभी जहरीले सांप के जहर को बेअसर कर दे।

विज्ञापन
Us Man Blood Who Injected Himself With Snake Venom Has Led To Unparalleled Antivenom Say Scientists
20 साल तक खुद को जहरीले सांपों से कटवाया, वैज्ञानिकों ने शख्स के खून से किया ऐसा प्रयोग, दुनिया भी ह - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Zara Hatke: दुनिया में कई अजीबोगरीब लोगों के बारे में आपने सुना और पढ़ा होगा, लेकिन एक अमेरिकी शख्स ने ऐसा काम किया, जिसके बारे में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। जहां लोग सांप को दूर भाग जाते हैं, तो वहीं शख्स ने खुद को 200 बार कोबरा जैसे सापों से कटवाया है। अमेरिका के रहने वाले इस शख्स का नाम टिम फ्राइड है। 

विज्ञापन


दरअसल, टिम फ्राइड सांपों के जहर से खुद को इम्युन बनाना चाहता था। उसकी चाहत थी कि दुनिया को ऐसा एंटीवेनम (सांप के जहर को बेसर करने वाली दवा) मिले, जो सभी जहरीले सांप के जहर को बेअसर कर दे। सांप से कटवाने के बाद टिम एक बार कोमा में भी पहुंच गया, लेकिन उसके इस कारनामे ने कमाल कर दिया है। 
विज्ञापन


अब टिम फ्राइड के खून से सांप के जहर को बेसर करने वाली दवा बनाने का दावा किया गया है। टिम ने 20 सालों में 200 बार खुद को सांपों से कटवाया है। इसकी वजह से उसके खून में सांप के जहर को बेअसर करने की क्षमता बन गई। अब उसके खून का इस्तेमाल कर दवा बनाई गई है। वैज्ञानिकों ने कहा कि टिम के खून में ऐसे एंटीबॉडीज हैं, जो कई तरह के जहरीले सांपों से बची सकती हैं। इन एंटीबॉडीज जानवरों पर टेस्ट किया गया है, जो जानलेवा जहर से बचाने में सफल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी जो एंटीवेनम मौजूद हैं वे सिर्फ खास तरह के सांपों के जहर पर ही काम करते हैं। जबकि टिम फ्राइड की 20 साल की मेहनत से ऐसा एंटीवेनम बनाया गया है, जो किसी भी सांप के काटने पर काम आए। 

Zara Hatke: जब मिले दुनिया के सबसे लंबे और छोटे कुत्ते, तस्वीरें हुईं वायरल, वीडियो में देखें दोनों की दोस्ती

टिम ने सांपों का जहर शरीर में उतारा

टिम फ्राइड ने दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में शामिल मांबा, कोबरा, ताइपन और क्रेट से जहर लेकर खुद को 700 से ज्यादा इंजेक्शन लगाए। टिम पहले ट्रक मैकेनिक थे। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बताया कि एक बार दो कोबरा सांपों ने उन्हें बहुत जल्दी-जल्दी काटा। इसकी वजह से वह कोमा में चले गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनका दुनिया के लोगों के लिए बेहतर इलाज विकसित करने का मकसद था और वह इसके लिए कोशिश करते रहे।

Video: स्कूटी चोर सांड! सड़क किनारे खड़ी गाड़ी पर चढ़ा और लेकर भागा, वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान


अभी तक एंटीवेनम बनाने के लिए घोड़े जैसे जानवरों में थोड़ा सा सांप का जहर इंजेक्ट किया जाता रहा है। उनका इम्युनिटी सिस्टम एंटीबॉडीज बनाकर जहर से लड़ता है और फिर उन्हें निकालकर इलाज किया जाता है। हालांकि, जहर और एंटीवेनम का मिलना जरूरी है, क्योंकि जहरीले सांप के काटने पर जहर एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में अलग होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि एक प्रजाति में भी अंतर होता है। जैसे भारत में सांपों से बनाया गया एंटीवेनम श्रीलंका में उसी प्रजाति के सांपों पर कम असरदार होता है।

Mars Interesting Facts: मंगल ग्रह की खास और रोचक बातें, जिनके बारे में जानकर आप हो जाएंगे हैरान

टिम ने कैसे किया मदद 

शोधकर्ताओं की एक टीम ने खास इम्युनिटी डिफेंस की खोज शुरू की। इसे ब्रॉडली न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडीज कहा जाता है। इस दौरान बायोटेक कंपनी सेंटिवैक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर जैकब ग्लानविले को टिम फ्राइड के बारे में जानकारी मिली। जैकब ने बताया कि मैंने सोचा अगर दुनिया में किसी ने इन ब्रॉडली न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडीज को विकसित किया है तो वह टिम ही होगा। इसलिए मैंने उससे संपर्क साधा और वह राजी हो गए। 

Nilgai Name Facts: न होती है नीली, न होती है गाय, फिर क्यों कहा जाता है नीलगाय? सच्चाई जानकर नहीं होगा यकीन

फिलहाल शोधकर्ताओं की टीम एंटीबॉडीज को और बेहतर बनाने की कोशिश में लगी है। वह जानने की कोशिश कर रही है कि चौथा कंपोनेंट जोड़ने से इलापिड सांप के जहर से पूरी तरह से सुरक्षा मिल सकती है। सेल जर्नल में शोधकर्ताओं के प्रकाशित निष्कर्ष में दो व्यापक रूप से बेअसर करने वाले एंटीबॉडीज की पहचान होने के बारे में बताया गया है, जो न्यूरोटॉक्सिन के दो वर्गों को लक्षित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed