फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखा गांव: जहां पैदा होती हैं सिर्फ बेटियां, मेयर बोले- बेटा पैदा करो मिलेगा इनाम

Sat, 03 Aug 2019 10:28 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 03 Aug 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
Unique Village where only girls are born mayor offering reward for first baby boy
मिजेस्के ओद्रजेनस्की गांव की लड़कियां - फोटो : Miejsce Odrzańskie volunteer fire brigade

क्या आपने किसी ऐसे गांव के बारे में सुना है, जहां सिर्फ बेटियां पैदा होती हों? जी हां, पोलैंड और चेक रिपब्लिक की सीमा पर एक ऐसा अनोखा गांव बसा है, जहां सिर्फ लड़कियां ही पैदा होती हैं। इस गांव में पिछले नौ सालों से कोई भी लड़का पैदा नहीं हुआ है।  

Unique Village where only girls are born mayor offering reward for first baby boy
मिजेस्के ओद्रजेनस्की गांव - फोटो : Social media

इस गांव का नाम है मिजेस्के ओद्रजेनस्की। यहां आखिरी बार साल 2010 में एक लड़के का जन्म हुआ था, लेकिन उसके बाद लड़का और उसके परिवार वाले गांव छोड़कर दूसरी जगह चले गए। यहां की आबादी फिलहाल 300 के करीब है, जिसमें लड़कियों और महिलाओं की संख्या ज्यादा है और लड़के न के बराबर है। 

Unique Village where only girls are born mayor offering reward for first baby boy
मिजेस्के ओद्रजेनस्की गांव की लड़कियां - फोटो : Miejsce Odrzańskie volunteer fire brigade

इस गांव में फिलहाल जो सबसे छोटा लड़का है, वह 12 साल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां लड़कियां तो अक्सर पैदा होती रहती हैं, लेकिन लड़कों का जन्म काफी दुर्लभ है। यही वजह है कि यहां के मेयर रेजमंड फ्रिशको ने ये एलान किया है कि जिसके घर बेटा पैदा होगा, उसे इनाम दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique Village where only girls are born mayor offering reward for first baby boy
मिजेस्के ओद्रजेनस्की गांव की लड़कियां - फोटो : starostwo powiatowe

गांव वालों के मुताबिक, वो इसकी वजह नहीं जानते कि आखिर क्यों यहां सिर्फ लड़कियां ही पैदा होती हैं। हालांकि पोलैंड की राजधानी वारसॉ के एक विश्वविद्यालय ने इस रहस्य को जानने के लिए रिसर्च शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Unique Village where only girls are born mayor offering reward for first baby boy
मिजेस्के ओद्रजेनस्की गांव - फोटो : Social media

वारसॉ की मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रफाल प्लोस्की का कहना है कि गांव में लड़के पैदा नहीं हो रहे, यह अनोखी घटना तो है ही, साथ ही काफी चिंता की भी बात है। उनका कहना है कि इस रहस्य को सुलझाना आसान नहीं है। इसके लिए गांव के सभी पुराने रिकॉर्ड देखने पड़ेंगे। इसके अलावा लड़कियों के मां-बाप के बीच कोई पिछला संबंध है या नहीं, यानी वो कहीं दूर के रिश्तेदार तो नहीं हैं, यह भी जानने की जरूरत होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed