{"_id":"692683de171b96b53904480d","slug":"unable-to-find-lunch-box-child-puts-paratha-in-iphone-box-child-action-creates-stir-on-internet-2025-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: लंच बॉक्स नहीं मिला तो iPhone बॉक्स में रख लिया पराठा, बच्चे की हरकत ने इंटरनेट पर मचाई हलचल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: लंच बॉक्स नहीं मिला तो iPhone बॉक्स में रख लिया पराठा, बच्चे की हरकत ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
Wed, 26 Nov 2025 10:34 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:34 AM IST
सार
Viral Video: वीडियो में दिखाई देता है कि क्लास में बैठा एक बच्चा आईफोन का डिब्बा हाथ में लिए हुए है। टीचर उससे पूछती है, “इसमें क्या है?” बच्चा बिना हिचकिचाए बॉक्स खोलता है और अंदर से पराठा निकाल देता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Instagram
विस्तार
यह वीडियो भले ही सिर्फ कुछ सेकंड का हो, लेकिन इसे देखने के बाद आप मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे। आजकल सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक मजेदार क्लिप खूब वायरल हो रहा है, जो सीधे स्कूल के क्लासरूम से निकलकर इंटरनेट पर छा गया है। हर दिन सोशल मीडिया पर ढेरों फनी और अजीबोगरीब वीडियो आते हैं, लेकिन यह वाला वीडियो इसलिए खास बन गया है क्योंकि इसमें एक बच्चा जो हर रोज स्कूल जाने वाली आम-सी चीज को बेहद अनोखे अंदाज में करता हुआ दिख रहा है। तो आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाई देता है कि क्लास में बैठा एक बच्चा आईफोन का डिब्बा हाथ में लिए हुए है। टीचर उससे पूछती है, “इसमें क्या है?” बच्चा बिना हिचकिचाए बॉक्स खोलता है और अंदर से पराठा निकाल देता है। ये देख टीचर पहले हैरान होती है फिर मुस्कुरा के पूछती है कि लंच बॉक्स की जगह फोन का बॉक्स क्यों ले आया। बच्चा मासूमियत से कह देता है कि उसने खुद ही पराठा इसी में पैक किया है। जब टीचर उससे वजह पूछती है कि आखिर पराठा फोन के बॉक्स में क्यों रखा तो बच्चा खामोश हो जाता है और बस हल्का-सा मुस्कुरा देता है।
विज्ञापन
Achar Lana bhul gya Earbuds mai 😂😂😂😂 pic.twitter.com/LS6xEM3R0L
— Harry (@hariom5sharma) November 25, 2025
विज्ञापन
आईफोन के बॉक्स से निकला पराठा
इस मजेदार घटना का वीडियो एक्स पर @hariom5sharma नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है, और कैप्शन भी उतना ही चटपटा है, “ईयरबड्स में अचार लाना भूल गया मैं।” कैप्शन खुद ही बताता है कि वीडियो मजाक के मूड में ही शेयर किया गया है। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया तुरंत वायरल होने लगा। खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं, और लाइक्स-कमेंट्स की बरसात होती जा रही है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो देखने के बाद लोगों ने जमकर फनी रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, “टिफिन टूट गया होगा, इसलिए बॉक्स में रख लिया होगा।” दूसरे ने मस्ती में लिखा, “लड़कों के दिमाग की कोई सीमा नहीं होती।” किसी ने कहा, “ये तो सोचा ही नहीं था कि ऐसा भी किया जा सकता है।” एक और कमेंट आया, “कितने तेजस्वी लोग पैदा हो रहे हैं आजकल।” कई लोगों ने इसे “जुगाड़” का सबसे ताजा नमूना बताया। इस वीडियो की खासियत यह है कि यह बिल्कुल ही रोजमर्रा की चीज को एक मजेदार मोड़ दे देता है। बच्चा शायद जल्दी में था, या फिर यह उसकी शरारत थी, लेकिन जो भी था, सोशल मीडिया के दर्शकों को खूब भा गया। स्कूल लाइफ में ऐसे छोटे-छोटे किस्से ही तो याद रह जाते हैं।