फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Two passengers clashed in Delhi Metro beat and tore each others clothes Video goes viral on Internet

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में दो यात्रियों की हुई झड़प, एक-दूसरे से की मारपीट और फाड़े कपड़े, वीडियो वायरल

Thu, 17 Apr 2025 10:03 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 17 Apr 2025 10:03 AM IST
सार

Delhi Metro Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़के मेट्रो के अंदर लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर लोगों को गुस्सा भी आ रहा है और हैरानी भी हो रही है कि पब्लिक जगह पर कोई ऐसा कैसे कर सकता है।

विज्ञापन
Two passengers clashed in Delhi Metro beat and tore each others clothes Video goes viral on Internet
दिल्ली मेट्रो में दो यात्रियों की हुई झड़प - फोटो : एक्स@Khushi75758998

विस्तार

दिल्ली मेट्रो में आज कल सिर्फ यात्रा ही नहीं किया जाता है, बल्कि यह मनोरंजन का भी काफी अच्छा साधन बन गया है। सोशल मीडिया पर आए दिन दिल्ली मेट्रो की कई सारी वीडियोज वायरल होती रहती हैं। अब हाल ही में दिल्ली मेट्रो एक बार फिर चर्चा में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कुछ अच्छी नहीं है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़के मेट्रो के अंदर लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर लोगों को गुस्सा भी आ रहा है और हैरानी भी हो रही है कि पब्लिक जगह पर कोई ऐसा कैसे कर सकता है। वहीं, कई लोग वीडियो को काफी एंटरटेनिंग बता रहे हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल यह घटना येलो लाइन की है, जब मेट्रो राजीव चौक स्टेशन पर पहुंच रही थी। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कों के बीच कहासुनी शुरू होती है और फिर बात हाथापाई तक पहुंच जाती है। उनमें से एक लड़का तो अपनी शर्ट उतारकर सामने वाले को कम ऑन-कम ऑन कहकर लड़ाई के लिए उकसाता है। वहीं, आसपास खड़े लोग दोनों को देख रहे होते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शख्स न शर्ट उतारकर की लड़ाई
वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहा है कि दूसरे लड़के ने भी अपनी शर्ट की बटन खोल रखी होती है और उसके साथ एक लड़की उसे रोकने की कोशिश कर रही होती है। वहीं, टोपी पहने एक शख्स बीच-बचाव करता है, लेकिन शर्ट उतार चुका लड़का उस पर भी गुस्सा करता है और कहता है, “आप लोग मुझे बोल रहे हैं, उसे क्यों नहीं बोल रहे?” करीब 74 सेकंड की इस क्लिप में साफ दिखता है कि मेट्रो में किस तरह का झगड़ा हुआ। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया और तरह-तरह के कमेंट किए।


सोशल मीडिया पर मिल रही है ढेर सारी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को यूजर्स की ढेर सारी प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, “मेट्रो में हर कोच में कैमरा और माइक लगा देने चाहिए। इससे यूट्यूब पर वीडियो डालकर टिकट से भी ज्यादा कमाई हो सकती है।” दूसरे यूजर ने मजाक किया, “ये तो स्ट्रीट फाइटर गेम का असली रूप लग रहा है।” एक और यूजर ने लिखा, “मैंने 13 अप्रैल को येलो लाइन में एक लड़के को डांस करते देखा था, शायद वही होगा।” एक और यूजर ने लिखा, “अब इनका इलाज पुलिस ही कर सकती है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed