{"_id":"632068f2a6bed77d9f3bd7e2","slug":"trending-news-wife-s-shock-as-dead-husband-does-the-unthinkable","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Trending News: पत्नी के छूते ही पति का धड़कने लगा दिल, डॉक्टरों ने बता दिया था मृत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Trending News: पत्नी के छूते ही पति का धड़कने लगा दिल, डॉक्टरों ने बता दिया था मृत
Tue, 13 Sep 2022 05:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 13 Sep 2022 05:03 PM IST
सार
मेघन के मुताबिक, डॉक्टरों से गलती हो गई थी। उनको डॉक्टरों ने बताया कि रयान की मौत नहीं हुई थी न्यूरोलॉजिकल डेथ भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
पत्नी के छूते ही पति का धड़कने लगा दिल
- फोटो : Megan Marlow/Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Trending News: दुनिया में कई मामले ऐसे देखने को मिले हैं जिनमें इंसान मरने के बाद भी जिंदा हुआ है। अब एक बार फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। डॉक्टरों ने एक शख्स को मरा हुआ बता दिया था जिसके बाद उसके ऑर्गन्स डोनेशन के लिए निकाले जाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन शख्स अपना पैर हिलाया और उसकी धड़कने चलने लगीं। फिर डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत नहीं हुई है, बल्कि वह गहरे कोमा में है।
इस समय शख्स अस्पताल में है और उसकी हालत गंभीर है। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना का यह पूरा मामला है। शख्स का नाम रयान मार्लो है जिनके तीन बच्चे हैं। रयान मार्लो को परिजनों ने बीते महीने इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया था जो लिस्टीरिया बीमारी से ग्रसित थे। इसके बाद रयान के दिमाग में सूजन आ गई और वह कोमा में चले गए जिसके बाद डॉक्टरों ने 27 अगस्त को ब्रेन डेड बता दिया था।
नॉर्थ कैरोलिना में कानून बनाया गया है कि अगर किसी इंसान का दिमाग काम करना बंद कर दिया है, तो उनको मृत घोषित कर सकते हैं। इसके मामले पर रयान मार्लो की पत्नी मेघन ने बताया कि डॉक्टर ने बाहर आकर बताया कि आपके पति की मौत हो चुकी है और उनकी न्यूरोलॉजिकल डेथ हुई है।
विज्ञापन
डॉक्टर ने पत्नी मेघन को बताया कि चार्ट पर मौत का समय लिखा गया है। इसके बाद मेघन ने डॉक्टरों को जानकारी दी कि उनके पति ऑर्गन डोनर हैं जिसके बाद डोनेशन की तैयारी शुरू की गई थी। इसके बाद मेघन घर चली गई थीं। उनका दावा है कि फिर दो दिन बाद डॉक्टरों का फोन आया और उन्होंने बताया कि असल में रयान ट्रॉमेटिक ब्रेन डैमेज से पीड़ित थे जिसकी वजह से डॉक्टरों ने उनकी मौत का समय 27 अगस्त की जगह 30 अगस्त कर दिया।
मेघन के मुताबिक, डॉक्टरों से गलती हो गई थी। उनको डॉक्टरों ने बताया कि रयान की मौत नहीं हुई थी न्यूरोलॉजिकल डेथ भी नहीं हुई थी। उन्होंने पूछा कि इसका मतलब क्या है? तब डॉक्टरों ने बताया कि दरअसल ट्रॉमेटिक ब्रेन स्टेम इंज्यूरी से पीड़ित थे और वह ब्रेन डेड ही थे।
इसके बाद दूसरे दिन सुबह उनको लाइफ सपोर्ट से हटाकर ऑर्गेन्स निकाले जाने थे, लेकिन सर्जरी से पहले रयान के पास मेघन भतीजा पहुंचा और रयान का बच्चों के साथ खेलता हुआ वीडियो चलाया गया। वीडियो चलते ही रयान हिलने लगे और मेघन रोने लगीं। वह बताती हैं कि ब्रेन डेड के कंडीशन में ऐसा होने की संभावना रहती है।
रयान को देखने के लिए मेघन रूम में गई और उन्होंने सबकुछ कह दिया जो रयान से कहना चाहती थीं। मेघन ने रयान से कहा कि मैं पागलों जैसी लड़ना चाहती हूं और ऑर्गन डोनेशन प्रोसेस को रोकने के लिए कहने जा रही हूं। इसके साथ ही कुछ जांच कराना है। जांच के बाद पता चला कि रयान की न्यूरोलॉजिकल डेथ नहीं हुई है और दिमाग में खून फ्लो हो रहा है।
मेघन ने रयान के हाथ को छुआ और बात की जिसके बाद उनके दिल की धड़कन बढ़ गई। फिर डॉक्टरों ने कहा कि रयान ब्रेन डेड नहीं है बल्कि गहरे कोमा में हैं। मेघन के मुताबिक, वह गंभीर हालत में हैं और अभी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। उनकी अभी भी आंखें नहीं खुली हैं और गंभीर हालत में अस्पताल में हैं।