फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Trending News in Hindi woman fell sleep in sun wakes up with plastic forehead

Trending News: बीच पर महिला को धूप लेना पड़ गया भारी, माथे की स्किन हो गई प्लास्टिक की तरह

Mon, 22 Aug 2022 03:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 03:41 PM IST
सार

बिना सनस्क्रीम लगाकर लेटीं सिरिन की बीच पर आंख लग गई और जब आधे घंटे बाद उनकी नींद खुली, तो वह हैरत में पड़ गईं। ब्यूटीशियन सिरिन को लगा कि पांच मिनट धूप में लेटने से उनकी स्किन को बेहतर टैन मिलेगा।

विज्ञापन
Trending News in Hindi woman fell sleep in sun wakes up with plastic forehead
बीच पर महिला को धूप लेना पड़ा भारी - फोटो : Facebook/svapnthakur

विस्तार

Trending News in Hindi: धूप में रहने की वजह से कई लोगों की स्किन पर टैनिंग हो जाती है। इसे ठीक करने के लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यूरोप और दूसरे पश्चिमी देशों में लोग आर्टिफिशियल टैनिंग कराते हैं और इसके लिए पैसे भी खर्च करते हैं। कई लोगों को आप समुद्र किनारे टैनिंग का लुत्फ लेते देख सकते हैं। लेकिन एक महिला को ऐसा करना काफी महंगा पड़ गया है।
विज्ञापन


ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला टैनिंग के लिए धूप में लेटी हुई थी, लेकिन इस दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस महिला की उम्र 25 साल है और वह बुल्गारिया टूर पर गई थीं जहां वह बीच पर सुबह के समय अपने परिवार के साथ गई थी औ उस समय तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था। बीच पर महिला लेट गई और सनस्क्रीम नहीं लगाई हुई थी। 
विज्ञापन


बिना सनस्क्रीम लगाकर लेटीं सिरिन की बीच पर आंख लग गई और जब आधे घंटे बाद उनकी नींद खुली, तो वह हैरत में पड़ गईं। ब्यूटीशियन सिरिन को लगा कि पांच मिनट धूप में लेटने से उनकी स्किन को बेहतर टैन मिलेगा। लेकिन नींद आ जाने की वजह से वह आधे घंटे तक धूप में सोई रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनकी नींद खुली, तो वह भागकर शेड में गईं और उनका पूरा चेहरा लाल हो गया था। उस समय उन्होंने सोचा कि ज्यादा देर तक धूप में रहने की वजह से ऐसा हुआ, लेकिन दूसरे दिन सुबह जब उन्होंने अपने चेहरो को देखा, तो उनके होश उड़ गए।


स्किन की हो गई हालत खराब

दूसरे दिन ब्यूटीशियन सिरिन ने आइने में अपने चेहरे को देखा तो वो हैरान रह गईं। उनके चेहरे की स्किन जैसे जल गई हो। उनके माथे पर प्लास्टिक की तरह सिलवटें पड़ गई थी। वह अपनी स्कीन की हालत देखकर डर गईं। उनकी स्किन चेहरे से बाहर होने लगी, तो उन्होंने मेडिकल की मदद ली, लेकिन उनको यह लुक बेहद पसंद आ रहा था। उन्होंने बताया कि वह महसूस कर रही थीं जैसे उन्होंने नया जन्म लिया है। उन्होंने लोगों सलाह दी है कि बिना सनस्क्रीम के बाहर नहीं जाएं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed