फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   To go viral on social media a woman made fun of her disabled husband people got angry and scolded her

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए महिला ने उड़ाया अपाहिज पति का मजाक, भड़के लोग, सुनाई खरी खोटी

Thu, 07 Aug 2025 12:45 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 07 Aug 2025 12:45 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला का पति बैसाखियों के सहारे बेड पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। इसी दौरान महिला कैमरे की ओर देखकर ताना मारती है, "कहते हैं पति के पैरों में स्वर्ग होता है, लेकिन मेरे पति के तो पैर ही नहीं हैं।"

विज्ञापन
To go viral on social media a woman made fun of her disabled husband people got angry and scolded her
महिला ने दिव्यांग पति का उड़ाया मजाक - फोटो : थ्रेड

विस्तार

कुछ लोग सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं, यहां तक कि अपनों का अपमान करने से भी नहीं चूकते। हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला अपने दिव्यांग पति का मजाक बनाती नजर आ रही है। इस वीडियो ने लोगों को न सिर्फ हैरान किया है बल्कि नाराज भी कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर जब भी कोई अतरंगी रील आती है तो वह वायरल जरूर होती है और लोगों द्वारा खूब पसंद भी की जाती है। हालांकि, कई बार कुछ ऐसे भी वीडियोज वायरल होते हैं, जो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आते हैं और फिर आलोचना का हिस्सा बनकर रह जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला का पति बैसाखियों के सहारे बेड पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। इसी दौरान महिला कैमरे की ओर देखकर ताना मारती है, "कहते हैं पति के पैरों में स्वर्ग होता है, लेकिन मेरे पति के तो पैर ही नहीं हैं।" पत्नी के मुंह से ऐसी बात सुनकर पति आहत हो जाता है और पूछता है, "मजाक उड़ा रही है क्या?" लेकिन महिला इस पर हंसती रहती है, जिससे साफ झलकता है कि उसे अपने पति की भावनाओं की कोई परवाह नहीं है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'थ्रेड' पर शेयर किया गया, जिसके बाद से लोगों ने महिला की आलोचना शुरू कर दी। वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और ज्यादातर यूजर्स ने महिला की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


https://www.threads.com/@pavan_prajapat7/post/DNAdfVjJdsJ?xmt=AQF0tvh5ID5Cp-6GSWfmh_NA8lROuCCZP81R9mB30-gFIw
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोगों ने की महिला की आलोचना
@pavan_prajapat7 नामक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए इसे "नीचता की हद" बताया। वहीं, सोनाली तिवारी नाम की एक यूजर ने कमेंट किया, “पैर तो हैं, बस तुझे दिखाई नहीं देते।” एक और यूजर अर्चना अग्निहोत्री ने महिला को चेताते हुए लिखा, “वक्त बहुत बेरहम होता है, एक दिन यही हाल तेरा भी हो सकता है।” किसी और ने लिखा, “थोड़ी तो शर्म करो, रिश्तों का ये मजाक अच्छा नहीं लगता।” लोगों की तीखी प्रतिक्रियाओं से साफ है कि इस तरह का बेहूदा कंटेंट समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक गंभीर चर्चा को जन्म दिया है कि क्या पॉपुलैरिटी की चाह में संवेदनशीलता और रिश्तों की गरिमा को ताक पर रख देना सही है?


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed