फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Tiger seen attacking from the bathroom window Video goes Viral on Internet see netizens reaction

Viral Video: चंद सेकेंड में दहशत! बाथरूम की खिड़की से झपटता नजर आया टाइगर, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Mon, 18 Aug 2025 01:42 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 18 Aug 2025 01:42 PM IST
सार

Viral Video: दरअसल सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस क्लिप में साफ दिखाई देता है कि एक बाघ बाथरूम की खिड़की से अंदर झांक रहा है। वहीं, बाथरूम में मौजूद शख्स इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लेता है।

विज्ञापन
Tiger seen attacking from the bathroom window Video goes Viral on Internet see netizens reaction
जब वॉशरूम से झांकने लगा टाइगर - फोटो : इंस्टाग्राम @beyond_the_wildlife

विस्तार

यह घटना वाकई हैरान करने वाली है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आमतौर पर हम बरसात के दिनों में सुनते हैं कि सांप, बिच्छू या दूसरे छोटे जीव बाथरूम में घुस जाते हैं। लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। इस बार बाथरूम की खिड़की से झांकने वाला कोई छोटा जीव नहीं बल्कि जंगल का शेर कहलाने वाला बाघ था। इस वीडियो को देखकर हर कोई दंग रह गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस क्लिप में साफ दिखाई देता है कि एक बाघ बाथरूम की खिड़की से अंदर झांक रहा है। वहीं, बाथरूम में मौजूद शख्स इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लेता है। हैरानी की बात यह है कि वीडियो कहां का है इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन इतना तय है कि जिसने भी इसे देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Beyond the Wildlife (@beyond_the_wildlife)




बाथरूम में अचानक से आया बाघ
गूगल पर रिवर्स सर्च करने से पता चला कि यह वीडियो नया नहीं है। यह क्लिप पिछले साल दिसंबर महीने में भी वायरल हुई थी। अब यह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @beyond_the_wildlife नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया। पोस्ट के साथ लिखा गया कि भारत में अक्सर गांवों और कस्बों के पास जंगली जानवर भटकते हुए देखे जाते हैं। खासकर वे इलाके जो जंगलों के नजदीक होते हैं। कैप्शन की मानें तो इस वीडियो में दिखा कि एक शख्स नहा रहा था और अचानक खिड़की से एक बाघ अंदर आने की कोशिश करने लगा। यह नजारा देखकर इंसान और बाघ दोनों ही एक-दूसरे को देखकर चौंक गए।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो में बाघ को खिड़की से उछलकर अंदर घुसने की कोशिश करते देखा जा सकता है। वहीं कैप्शन में दावा किया गया है कि उस वक्त अंदर एक व्यक्ति नहा रहा था। सोचिए अगर कोई इंसान नहा रहा हो और सामने अचानक बाघ दिख जाए तो उसकी हालत क्या होगी? यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को डराने के साथ-साथ हंसाने का काम भी कर रहा है। लोगों की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं। किसी ने लिखा, “अगर मैं होता तो डर के मारे जोर से चीख पड़ता।” तो किसी ने मजाक में कहा, “इंसान और बाघ दोनों ही एक-दूसरे को देखकर घबरा गए होंगे।” वहीं कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि आखिर नहाते हुए इंसान ने वीडियो शूट कैसे कर लिया? कहीं यह सेटअप तो नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed