{"_id":"692d7e6e3eaced0dad08f355","slug":"thousands-of-iphone-boxes-seen-emerging-from-a-submerged-container-you-will-be-shocked-to-know-the-truth-2025-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: पानी में डूबे कंटेनर से निकलते दिखे हजारों आईफोन के डिब्बे? सच जानकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: पानी में डूबे कंटेनर से निकलते दिखे हजारों आईफोन के डिब्बे? सच जानकर उड़ जाएंगे होश
Mon, 01 Dec 2025 05:09 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 01 Dec 2025 05:09 PM IST
सार
Viral Video: क्लिप में एक लाल रंग का बड़ा शिपिंग कंटेनर दिख रहा है, जो आधा पानी में धंसा हुआ है। उसके एक हिस्से में बड़ा सा छेद बना हुआ है और उसी जगह से आई फोन के सफेद बॉक्स लगातार पानी में गिरते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
एआई से बना है वीडियो
- फोटो : एक्स@Cleverlydey4u
विस्तार
आप किसी नदी में आराम से नाव चला रहे हों और अचानक पानी के बीचों-बीच आपको एक डूबता हुआ कंटेनर दिख जाए। और जब आप थोड़ा नजदीक जाएं तो पता चले कि उसके अंदर से दर्जनों नहीं, बल्कि सैकड़ों आई फोन के डिब्बे तैरते हुए बाहर निकल रहे हैं। पहली नजर में तो यह किसी फिल्म का सीन या किसी खुशकिस्मत इंसान का सपना ही लगेगा। लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों को हैरान-परेशान कर दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
क्लिप में एक लाल रंग का बड़ा शिपिंग कंटेनर दिख रहा है, जो आधा पानी में धंसा हुआ है। उसके एक हिस्से में बड़ा सा छेद बना हुआ है और उसी जगह से आई फोन के सफेद बॉक्स लगातार पानी में गिरते दिखाई देते हैं। आसपास मौजूद कुछ युवक अपनी नाव से बाहर झुककर तेजी से ये बॉक्स इकट्ठा करते दिखते हैं। उनमें से एक लड़का तो उत्साह में चिल्लाकर कहता है कि यह पूरा कंटेनर आईफोन से भरा हुआ है और शायद किसी जहाज से गिर गया है। वीडियो इतना असली लगता है कि पहली नजर में किसी को भी सच लग सकता है।
विज्ञापन
They found a container leaking on the river, omo! 😳 Just look at the phones 🙆🏾♂️ pic.twitter.com/IWij4VI3Le
— Cleverly 💐 (@Cleverlydey4u) November 30, 2025
विज्ञापन
एआई से बना है वीडियो
यह वीडियो X पर @Cleverlydey4u नाम के अकाउंट से 1 दिसंबर को शेयर किया गया था। कुछ ही घंटों में इसे लाखों लोग देख चुके थे। खबर लिखे जाने तक इस क्लिप को 24 लाख व्यूज और करीब 5 हजार लाइक्स मिल चुके थे। पोस्ट में दावा किया गया था कि नदी में टूटा हुआ कंटेनर मिला है और उसके अंदर से सिर्फ आईफोन ही निकल रहे हैं। इस दावे ने जिज्ञासा और उत्साह दोनों बढ़ा दिए। लेकिन इंटरनेट हमेशा दिखाई देने वाली चीजों पर काम नहीं करता। जैसे-जैसे लोग वीडियो को गौर से देखने लगे और X पर कम्युनिटी नोट्स जुड़े, तब असली कहानी सामने आई। यह पूरा वीडियो एआई की मदद से तैयार किया गया था। यानी यह 100% नकली है।
तुरंत पकड़ी गई खामियां
अगर आप इस क्लिप को स्लो-मोशन में देखें तो कई खामियां तुरंत पकड़ में आ जाती हैं। वीडियो के पांचवें सेकंड पर जब युवक पानी में हाथ डालकर एक आई फोन का बॉक्स निकालता है तो साफ दिखता है कि बॉक्स अचानक हाथ में पॉप हो जाता है। यानी वह असल में पानी से बाहर आया ही नहीं, बल्कि एडिटिंग या एआई से हाथ में जोड़ दिया गया है। दूसरी बड़ी गड़बड़ी पानी की हरकतों में दिखती है। कंटेनर, नाव, लहरें। इन सभी की मूवमेंट आपस में मैच ही नहीं कर रही हैं। कंटेनर से बाहर गिरते डिब्बे भी बिल्कुल ऐसे उछल रहे हैं जैसे किसी गेम का एनीमेशन हो।