{"_id":"68ae824246fab334bb04763d","slug":"this-woman-keeps-her-dead-cat-at-home-got-it-preserved-by-freeze-drying-people-called-it-madness-2025-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: अपनी मरी हुई बिल्ली को घर में रखती है ये महिला, फ्रीज-ड्राई करके करवाया प्रिजर्व, लोग बोले-पागलपन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: अपनी मरी हुई बिल्ली को घर में रखती है ये महिला, फ्रीज-ड्राई करके करवाया प्रिजर्व, लोग बोले-पागलपन
Wed, 27 Aug 2025 09:28 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 27 Aug 2025 09:28 AM IST
सार
Viral Video: यह महिला मेघन रिले नाम की है, जो पेशे से बॉडी पियर्सर हैं। उन्होंने अपनी प्यारी बिल्ली को खोने के बाद उसे हमेशा अपने पास रखने का फैसला किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि उन्होंने अपनी मृत बिल्ली को फ्रीज-ड्राई करवाकर प्रिजर्व किया है।
विज्ञापन
महिला ने मरी हुई बिल्ली को घर में रखा
- फोटो : इंस्टाग्राम @meghanriley.pierce
विस्तार
ज्यादातर लोग अपने पालतू जानवरों को परिवार का हिस्सा मानते हैं। जब उनका प्यारा साथी दुनिया से चला जाता है तो मालिकों के लिए यह पल बेहद कठिन होता है। अक्सर लोग अपने पालतू को दफना देते हैं या उनकी यादों को तस्वीरों और वीडियो में संजोकर रखते हैं। लेकिन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रहने वाली एक महिला ने अपनी बिल्ली को याद रखने का एक बिल्कुल अलग तरीका चुना। तो आज की इस खबर में हम भी आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
मरी हुई बिल्ली को किया प्रिजर्व
यह महिला मेघन रिले नाम की है, जो पेशे से बॉडी पियर्सर हैं। उन्होंने अपनी प्यारी बिल्ली को खोने के बाद उसे हमेशा अपने पास रखने का फैसला किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि उन्होंने अपनी मृत बिल्ली को फ्रीज-ड्राई करवाकर प्रिजर्व किया है। यानी बिल्ली को खास तरीके से संरक्षित करके रखा गया है ताकि वह हमेशा वैसी ही दिखे और मुलायम महसूस हो।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Meghan Riley- Professional Body Piercer (@meghanriley.piercer)
विज्ञापन
बिल्ली को घर में रखती है महिला
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो का टाइटल था, "मेरी मरी हुई बिल्ली को मेरे साथ अनबॉक्स करिए"। इस वीडियो में रिले एक पैकेट खोलती दिखाई देती हैं। पैकेट के अंदर उनकी काली बिल्ली थी, जो पूरी तरह से सुरक्षित और संरक्षित हालत में थी। रिले उसे देखकर भावुक हो जाती हैं, उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। वीडियो में वह अपनी बिल्ली को गले लगाती हैं, उसके फर को सहलाती हैं और बाद में उसे अपने घर की एक शेल्फ पर रख देती हैं। इसके बाद वह उसके सिर को प्यार से चूमती भी हैं। वीडियो के कैप्शन में रिले ने लिखा कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया। उन्होंने कहा, "जब आप किसी चीज से इतना प्यार करते हैं, तो उसे दफनाते नहीं। आप उसे हमेशा के लिए अपने पास रखते हैं। हमेशा मुलायम। हां, उसे फ्रिज-ड्राई किया गया है और मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है।"
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कई लोगों ने रिले के इस फैसले की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा , "मुझे यह बहुत ही घटिया और विकृत लगा।" दूसरे ने कहा, "आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है? आप अपने मृत पालतू को अलमारी में रखी ट्रॉफी की तरह नहीं देख सकते। यह बहुत परेशान करने वाला है। उन्हें भी शांति से आराम करने दो।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "इंस्टाग्राम पर मैंने अब तक जितनी भी चीजें देखी हैं, यह सबसे डरावनी है।" वहीं किसी ने कहा, "आप अपनी बिल्ली के साथ ऐसा करके बहुत स्वार्थी हो रहे हैं। सही तरीका यही है कि आप अपने पालतू को दफनाएं और यादों में उसे जिंदा रखें।"