{"_id":"6a5cb11b988fa59be800190d","slug":"this-mistakes-to-avoid-after-a-snakebite-know-what-to-do-to-prevent-death-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Snake Bites: सांप के काटने पर न करें ये गलतियां, नहीं तो जा सकती है जान, जानिए क्या करना चाहिए","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Snake Bites: सांप के काटने पर न करें ये गलतियां, नहीं तो जा सकती है जान, जानिए क्या करना चाहिए
Mon, 20 Jul 2026 11:39 AM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:39 AM IST
सार
Snake Bites: बारिश के मौसम में सांप के काटने के मामले काफी बढ़ जाते हैं। हर साल सांप के काटने से हजारों लोगों की मौत हो जाती है। आइए जानते हैं कि सांप के काटने पर क्या नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
सांप के काटने पर न करें ये गलतियां, नहीं तो जा सकती है जान
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Snake Bites: दुनिया के सबसे जहीरले जीवों में सांप की गिनती होती है। दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की ऐसी 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 29 समुद्री सांप हैं जबकि 40 जमीन पर रहने वाले हैं। अगर यह जहरीला जीव इंसान को काट ले, तो कुछ ही घंटे में मौत हो सकती है।
विज्ञापन
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की रिपर्ट के मुताबिक, दुनिया में हर वर्ष लगभग 54 लाख लोगों को सांप काटते हैं। पूरी दुनिया में सांप काटने से हर साल एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत होती है। इनमें सिर्फ भारत में ही 58 हजार लोगों की सांप काटने से मौत हो जाती है, जिनमें 97 फीसदी मौतें गांवों में होती है। आज हम आपको अपनी खबर में बताते हैं कि सांप काटने पर कौन सी गलतियां न करें।
विज्ञापन
सांप काटने के पहले घंटे को डाॅक्टर बेहद कीमती समय बताते हैं। इस दौरान सांप के जहर को शरीर में फैलने से रोका जा सकता है। इसलिए बिना समय बर्बाद किए तुरंत सरकारी अस्पताल जाना चाहिए।
विज्ञापन
सांप काटने पर क्या न करें?
-विशेषज्ञों के मुताबिक, सांप के काटने पर झाड़-फूंक का सहारा नहीं लेना चाहिए, क्योंकि सांप के काटने के बाद का पहला घंटा गोल्डन टाइम होता है। इस दौरान अस्पताल पहुंचकर इलाज मिलना बेहद जरूरी होता है। मरीज को बिना चलाए, दौड़ाए और ज्यादा हिलाए-डुलाए जल्द अस्पताल लेकर जाना चाहिए।
Viral: तूफान में घर की छत थामे खड़ा रहा बच्चा, बहादुरी देखकर हर कोई कर रहा तारीफ, दिल छूने वाला वीडियो वायरल
-जिस स्थान पर सांप ने काटा हो उस स्थान पर कुछ बांधना नहीं चाहिए। जख्म को काटकर या चूसकर जहर निकालने की गलती नहीं करनी चाहिए। उस जगह को न धोएं और न ही उस हिस्से को हिलाएं। मरीज को शांत रखना चाहिए और बताना चाहिए कि इलाज मिलने पर वो ठीक हो जाएगा।
Viral Video: पिता के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने दिया ऐसा अनमोल तोहफा, आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
-हाथ में पहनी हुई घड़ी, अंगूठी और कड़ा जैसी चीजों को निकाल देना चाहिए, क्योंकि सूजन आने पर यह नसों को ब्लाॅक कर सकते हैं।
-अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मरीज की हालत व लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए। अस्पताल जाने पर इन लक्षणों को डॉक्टर को जरूर बताएं। एंबुलेंस में अस्पताल ले जाते समय मरीज को लेफ्ट लेटरल पोजिशन में लिटा चाहिए, ताकि उल्टी आने पर सांस की नली ब्लॉक न हो।