फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   This is the last cave man on earth yemen he has given birth to 15 children built a house with bones

Viral Video: ये है गुफा में रहने वाला पृथ्वी का आखिरी आदिमानव, 15 बच्चे कर चुका है पैदा, हड्डियों से बनाया घर

Thu, 26 Jun 2025 09:59 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 26 Jun 2025 09:59 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में नजर आने वाले इस व्यक्ति का नाम अलियाह है और उनकी उम्र 62 साल बताई गई है। वह यमन के सोकोत्रा द्वीप पर स्थित चट्टानी तटों पर रहते हैं। अलियाह का जीवन पूरी तरह से प्रकृति के ऊपर निर्भर है।

विज्ञापन
This is the last cave man on earth yemen he has given birth to 15 children built a house with bones
आधुनिक युग के आदिवासी - फोटो : इंस्टाग्राम @colinduthie

विस्तार

दुनिया जहां दिन-ब-दिन तरक्की कर रही है, इंसानी जिंदगी पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक और तकनीकी हो चुकी है। वहीं, एक शख्स ऐसा भी है जो आज के दौर में भी आदिमानव जैसी जिंदगी जी रहा है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है, जिसमें एक व्यक्ति गुफा में रहकर प्रकृति के सहारे जीवन जीता नजर आ रहा है। खास बात ये है कि इस शख्स ने खुद को पृथ्वी का अंतिम गुफावासी बताया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इस शख्स के बारे में और जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


गुफा में रहता है ये आदिमानव
वीडियो में नजर आने वाले इस व्यक्ति का नाम अलियाह है और उनकी उम्र 62 साल बताई गई है। वह यमन के सोकोत्रा द्वीप पर स्थित चट्टानी तटों पर रहते हैं। अलियाह का जीवन पूरी तरह से प्रकृति के ऊपर निर्भर है । वे समुद्र से मछलियां पकड़कर अपना पेट भरते हैं और जो कुछ भी आसपास मिलता है, उसी से अपनी जरूरतें पूरी करते हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by colin (@colinduthie)

विज्ञापन
विज्ञापन



टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलते हैं अलियाह
हालांकि वे गुफा में रहते हैं, लेकिन भाषा का इस्तेमाल करना उन्हें आता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अलियाह टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलते हैं, जो उन्होंने वर्षों तक पर्यटकों से बातचीत कर के सीखी है। यह दिखाता है कि वे बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटे नहीं हैं।


ऐसी है वेशभूषा
उनकी वेशभूषा की बात करें तो उन्होंने सिर्फ एक लंगोटी पहन रखी है और बड़े आकार के समुद्री सीपों से बनी एक्सेसरीज भी पहनी हुई हैं। अलियाह ने बताया कि उनके कुल 15 बच्चे थे, जिनमें से 9 अब इस दुनिया में नहीं हैं। बाकी 6 बच्चे जीवित हैं। फिर भी वे इस जीवन से पूरी तरह संतुष्ट हैं और ईश्वर का धन्यवाद करते हैं कि उन्हें यह जीवन मिला। अलियाह की दिनचर्या बेहद कठिन लग सकती है। वे गुफा में ही सोते हैं, बिना जूते-चप्पल के नुकीली चट्टानों पर चलते हैं और अपने हाथों से मछली पकड़ते हैं। उनके पास न तो मोबाइल फोन है, न बिजली, और न ही कोई और आधुनिक सुविधा। वे हवा, पानी और धरती की मदद से अपना जीवन जी रहे हैं।

जानवरों की हड्डियों से सजा है घर
उनका घर जानवरों की हड्डियों से सजा हुआ है, जो उनके प्राकृतिक जीवन के प्रति जुड़ाव को दर्शाता है। वे प्रकृति के नियमों का पालन करते हैं और उन्हें शिकार करना और समुद्र से भोजन जुटाना बेहद पसंद है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस "आधुनिक युग के आदिवासी" को देखकर हैरान हैं। जहां आज की दुनिया सुविधा और तकनीक के पीछे भाग रही है, वहीं अलियाह जैसे लोग यह साबित कर रहे हैं कि सादगी और प्रकृति के साथ संतुलन में भी सुख और संतोष पाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed