{"_id":"685cd40dc14834875d09c74a","slug":"this-boy-from-bihar-played-dj-with-his-mouth-without-any-machine-video-goes-viral-on-internet-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: बिहार के इस लड़के ने बिना मशीन के मुंह से ही बजा दिया DJ, टैलेंट देख लोग बोले- शादी में इसे बुलाओ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: बिहार के इस लड़के ने बिना मशीन के मुंह से ही बजा दिया DJ, टैलेंट देख लोग बोले- शादी में इसे बुलाओ
Thu, 26 Jun 2025 10:31 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 26 Jun 2025 10:31 AM IST
सार
Viral Video: इस वायरल वीडियो में एक युवक डीजे बीट्स को अपने मुंह से इतनी सफाई और सटीकता के साथ निकालता है कि पहली बार देखने-सुनने वाले विश्वास ही नहीं कर पाते कि ये सब बिना किसी म्यूजिक सिस्टम या सॉफ्टवेयर की मदद के किया गया है।
विज्ञापन
बिहार के लड़के की बीट बॉक्सिंग
- फोटो : एक्स@sachya2002
विस्तार
बिहार की मिट्टी हमेशा से ही टैलेंटेड और हुनरमंद लोगों को जन्म देती रही है। यहां के गांवों और कस्बों में ऐसे-ऐसे कलाकार छिपे हैं, जिनकी प्रतिभा किसी बड़े मंच की मोहताज नहीं होती। कभी ये टैलेंट लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं, तो कभी अपनी कला से सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो एक बिहारी युवक की शानदार कला को दुनिया के सामने ला रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक युवक डीजे बीट्स को अपने मुंह से इतनी सफाई और सटीकता के साथ निकालता है कि पहली बार देखने-सुनने वाले विश्वास ही नहीं कर पाते कि ये सब बिना किसी म्यूजिक सिस्टम या सॉफ्टवेयर की मदद के किया गया है। आमतौर पर शादियों और पार्टियों में बजने वाले डीजे गानों में 'डिकचुक-डिकचुक' जैसी तेज और लगातार चलने वाली बीट सुनने को मिलती है। यही बीट इस लड़के ने इतनी बारीकी से अपने मुंह से रीक्रिएट की है कि लोग हैरान रह गए हैं।
विज्ञापन
बीटबॉक्सिंग करता दिखा लड़का
वीडियो में वह सिर्फ बीटबॉक्सिंग नहीं करता, बल्कि साथ ही साथ 'टिप-टिप बरसा पानी' गाना भी गाता है। दोनों को एक साथ गाना और परफॉर्म करना आसान काम नहीं है, लेकिन इस लड़के ने इसे इतने आत्मविश्वास और सफाई से किया है कि वह सीधे लोगों के दिलों में उतर गया है। न कोई मशीन, न कोई मिक्सिंग टूल सिर्फ उसका टैलेंट और अभ्यास ही उसे बाकी सबसे अलग बनाता है।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
अक्सर इस तरह की म्यूजिक बीट्स बनाने के लिए लोग एडवांस सॉफ्टवेयर या डीजे सिस्टम का सहारा लेते हैं। लेकिन इस बिहारी युवक ने यह साबित कर दिया है कि असली टैलेंट तकनीक का मोहताज नहीं होता। अगर आपके अंदर कला है, तो आप बिना किसी सुविधा के भी कमाल कर सकते हैं। यह वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग साइट X (पहले ट्विटर) पर @sachya2002 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 90 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने इसे ‘देसी बीटबॉक्सिंग’ कहा, तो किसी ने हंसी में लिखा, “इसकी आवाज से तो सारे मच्छर ही भाग जाएंगे।” वहीं एक यूजर ने लिखा, “ऐसा टैलेंट बिहार से बाहर नहीं जाना चाहिए।”

Ye talent Bihar se hi bahar nahi jana chahiye 😸 pic.twitter.com/5B1rgaP1GF
— Sachya (@sachya2002) June 24, 2025