{"_id":"688dbfae7e636d26c605b63c","slug":"the-snake-was-sitting-coiled-up-hissing-the-monkey-picked-it-up-and-wrapped-it-around-its-neck-video-viral-2025-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: फन फुफकारते हुए कुंडली मार के बैठा था सांप, बंदर ने उठाकर गले में लपेट लिया, फिर जो हुआ...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: फन फुफकारते हुए कुंडली मार के बैठा था सांप, बंदर ने उठाकर गले में लपेट लिया, फिर जो हुआ...
Sat, 02 Aug 2025 01:05 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:05 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो किसी गांव की कच्ची सड़क का लगता है। इसकी शुरुआत में एक बंदर को एक सांप के सामने सिर झुकाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, सांप एक जगह सीधा खड़ा नजर आता है।
विज्ञापन
फन काढ़े बैठा था सांप
- फोटो : इंस्टाग्राम @sachin_.244
विस्तार
इस साल नाग पंचमी का पर्व पूरे भारत में बड़े श्रद्धा भाव से मनाया गया। यह दिन नाग देवता की पूजा के लिए जाना जाता है। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें सांपों से जुड़े कुछ चौंकाने वाले और दिलचस्प सीन देखने को मिले। ऐसा ही एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक बंदर और एक सांप की मुलाकात दिखाई गई है। यह वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो गया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वीडियो किसी गांव की कच्ची सड़क का लगता है। इसकी शुरुआत में एक बंदर को एक सांप के सामने सिर झुकाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, सांप एक जगह सीधा खड़ा नजर आता है। इस वीडियो में जो चीज सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है वह है सांप के गले में बंधी लोहे की चेन, जिससे ऐसा लगता है कि यह शायद किसी का पालतू सांप हो।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
फन काढ़े बैठा था सांप
इसके बाद बंदर कुछ ऐसा करता है जो बहुत ही चौंकाने वाला है। वह सांप की गर्दन को पकड़ता है और उसे अपने सिर पर रख लेता है। हैरानी की बात यह है कि सांप न तो डराता है और न ही बंदर को कोई नुकसान पहुंचाता है। वह बंदर के सिर पर आराम से रेंगता हुआ दिखाई देता है। ऐसा लग रहा था जैसे दोनों में कोई डर या खतरा नहीं हो। सांप को आमतौर पर बहुत खतरनाक जीव माना जाता है। इसलिए हमेशा लोगों को उनसे दूर रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन इस वीडियो में जो देखा गया, वह आम सोच से बिल्कुल अलग था। बंदर को सांप से जरा भी डर नहीं लग रहा था और सांप भी पूरी तरह शांत दिखाई दे रहा था।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है। अब तक 4 लाख 26 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं और इसके व्यूज लाखों में पहुंच चुके हैं। इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “बंदर और सांप की दोस्ती देखकर बहुत अच्छा लगा, नाग पंचमी की शुभकामनाएं।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “पवनपुत्र हनुमान की शक्ति से ही ऐसा संभव है, वो हर जीव के साथ तालमेल बना सकते हैं।” कुछ यूजर्स ने सावधानी बरतने की भी सलाह दी। एक व्यक्ति ने लिखा, “वीडियो अच्छा है, लेकिन बच्चों को सिखाना चाहिए कि सांपों से दूर रहें क्योंकि ये खतरनाक हो सकते हैं।”