फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The security guard was sleeping when a leopard escaped with the dog in its mouth Video goes viral

Viral Video: सो रहा था सिक्योरिटी गार्ड तभी तूफान की तरह आया तेंदुआ, मुंह में कुत्ते को दबोचकर हुआ फरार

Tue, 27 May 2025 10:58 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 27 May 2025 10:58 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि एक सुरक्षा गार्ड कुर्सी पर बैठा हुआ है और नींद में है। उसी के पास एक कुत्ता लेटा हुआ है। तभी अचानक तेंदुआ गोली की रफ्तार से वहां पहुंचता है और उस सोते हुए कुत्ते को दबोच कर वहां से फरार हो जाता है।

विज्ञापन
The security guard was sleeping when a leopard escaped with the dog in its mouth Video goes viral
कुत्ते को मुंह में दबोचकर ले गया तेंदुआ - फोटो : एक्स@askbhupi

विस्तार

कई बार जानवरों से जुड़े ऐसे वीडियोज हमारे सामने आ जाते हैं, जिसे देख हम एक तरफ तो हैरान रह जाते हैं और दूसरी तरफ उत्साहित भी हो जाते हैं। इन दिनों भी इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना है उत्तराखंड के चमोली गढ़वाल जिले की। वहां से से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है। सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना में एक तेंदुआ अचानक रिहायशी इलाके में दाखिल होता है और वहां मौजूद कुत्तों में भगदड़ मच जाती है। जैसे ही तेंदुआ आता है ज्यादातर कुत्ते उसकी आहट सुनकर जान बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं, लेकिन जो कुत्ता गहरी नींद में होता है, वो उसका शिकार बन जाता है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि एक सुरक्षा गार्ड कुर्सी पर बैठा हुआ है और नींद में है। उसी के पास एक कुत्ता लेटा हुआ है। तभी अचानक तेंदुआ गोली की रफ्तार से वहां पहुंचता है और उस सोते हुए कुत्ते को दबोच कर वहां से फरार हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि न तो गार्ड की नींद खुलती है और न ही बाकी कुत्ते उस कुत्ते की मदद करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने खूब किया शेयर
इस वायरल वीडियो की कुल लंबाई करीब 15 सेकंड की है और इसे इंटरनेट पर पोस्ट किए कुछ ही घंटे हुए हैं, मगर इसके बावजूद अब तक इसे सैकड़ों बार देखा जा चुका है। हालांकि, फुटेज थोड़ी धुंधली है, जिसके कारण यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जो जानवर नजर आ रहा है वह वाकई तेंदुआ ही है या कोई और। वीडियो को X पर @askbhupi नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा, “गौचर में चीते ने मचाया धमाल, कुत्ते को उठाया और ‘भागता हुआ’ जंगल की ओर निकल गया। आदमी तो बस यही सोचता रह गया कि क्या ड्रामा है।”


यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
हालांकि, कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने जानकारी सुधारते हुए बताया कि वीडियो में दिखने वाला जानवर चीता नहीं बल्कि तेंदुआ है। यह पूरी घटना एक बार फिर हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि कैसे मानव बस्तियों के करीब वन्यजीवों की आवाजाही अब आम होती जा रही है। यह न केवल इंसानों के लिए खतरा है, बल्कि उनके साथ रहने वाले जानवरों के लिए भी। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "क्या स्पीड है भाई। सच में फैन हो गया मैं तो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बेचारा कुत्ता उठ जाता तो जरूर बच जाता।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed