{"_id":"68073e1fcee04cb6c301d60e","slug":"the-man-cut-the-iron-sheet-with-his-teeth-video-goes-viral-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: जब इस शख्स ने दिखाई अपने दांतों की ताकत, लोग बोले- कौन सा मंजन यूज करते हो भाई? देखें वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: जब इस शख्स ने दिखाई अपने दांतों की ताकत, लोग बोले- कौन सा मंजन यूज करते हो भाई? देखें वीडियो
Tue, 22 Apr 2025 12:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:30 PM IST
सार
Man Viral Video: आपने अपने दांतों से क्या किया है? शायद, गन्ना छीला हो, लेकिन एक शख्स ने दांतों से कुछ ऐसा कर दिया कि लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन
शख्स ने दांत से काटी टीनशेड, वीडियो हो गया वायरल।
- फोटो : Instagram/jeejaji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Internet Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म ऐसे हैं जहां पर कई अलग-अलग तरह के वीडियो आते रहते हैं। इनमें कई वीडियो तो वायरल नहीं हो पाती, लेकिन कई वीडियो ऐसी होती हैं जो लोगों को इतनी पसंद आती हैं कि वो हर जगह छा जाती है। आमतौर पर देखने में भी आता है कि लोग ऐसे ही वीडियो देखना भी पसंद करते हैं जो वायरल हो।
विज्ञापन
इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें एक शख्स अपने दांतों की कदर कुछ इस कदर दिखा रहा है कि लोग बोल रहे हैं कि भाई आप कौन सा मंजन इस्तेमाल करते हो? ऐसे में अगर आपने अब तक ये वीडियो नहीं देखा है तो आप यहां इस वीडियो को देख सकते हैं और इसके बारे में जान भी सकते हैं...
विज्ञापन
वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर छाए हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स है जिसने अपने हाथ में टीनशेड ले रखा है। फिर वो इस टीनशेड को बीच में से अपने दांतों की मदद से काटता है। ये नजारा देखने में बड़ा अजीब कर रहा है और हैरान भी कर रहे है कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है।
विज्ञापन
अपने दांत से टीनशेड को काटने के बाद ये शख्स अपने हाथों से इस शीट को हाथ से फाड़ देता है। यकीन मानिए ये ऐसा नजारा है जैसे किसी ने किसी कागज को बीच में से फाड़ दिया हो। बस इसके बाद क्या, तब से ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
काफी पसंद आ रहा लोगों को वीडियो
इस शख्स का टीनशेड काटते हुए वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को साढ़े 5 लाख से भी अधिक लोग देख चुके हैं। यही नहीं, 13 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है और लोगों ने कमेंट भी किए हैं।
लोगों ने भर-भरकर किए कमेंट
शख्स द्वारा टीनशेड को दांत से काटना हर किसी को हैरान कर रहा है। इस पर एक यूजर ने कमेंट किया कि कौन सा टूथपेस्ट यूज करता है भाई? एक अन्य यूजर ने लिखा क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है या वाइब्रेनियम?
वहीं, एक यूजर ने लिखा ये है सस्ती क्वालिटी की शीट। एक यूजर ने ये भी लिखा कि भाई ने कटर को मंजन समझकर के ब्रश किया होगा।
टीनशेड काटते हुए शख्स का वीडियो यहां देखें:-
View this post on Instagram