Viral Video: सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हुए भी पुलिस की तैयारी करता दिखा शख्स, नाइट ड्यूटी में की पढ़ाई
Viral Video: इसी कड़ी में बिहार के एक 23 साल के नौजवान सिक्योरिटी गार्ड, अमित की कहानी इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है। अमित ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन के सामने कोई भी धारणाएं मायने नहीं रखतीं।
Please wait...
विस्तार
हमारे देश में अक्सर राज्यों और वहां के लोगों को लेकर कई तरह की धारणाएं बना ली जाती हैं। कई बार यह धारणाएं इतनी मजबूत हो जाती हैं कि उन राज्यों के लोगों की असली मेहनत और उनकी काबिलियत पर पर्दा पड़ जाता है। बिहार को भी अक्सर गलत नजरिए से देखा जाता है। लोग इसे खराब शिक्षा व्यवस्था, नौकरी की कमी और बाहर जाकर काम करने वाले लोगों से जोड़ देते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि बिहार के लोग अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष की वजह से हर जगह अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी कड़ी में बिहार के एक 23 साल के नौजवान सिक्योरिटी गार्ड, अमित की कहानी इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है। अमित ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन के सामने कोई भी धारणाएं मायने नहीं रखतीं। दिन-रात मेहनत करने वाले अमित बिहार पुलिस की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। खास बात यह है कि वह पढ़ाई के लिए दिन का समय नहीं निकाल पाते क्योंकि उनकी रात की ड्यूटी होती है। ऐसे में अमित अपनी ड्यूटी करते-करते ही पढ़ाई जारी रखते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
गार्ड की ड्यूटी करते हुए की पढ़ाई
अमित की यह मेहनत लोगों के सामने तब आई, जब इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर सुहैल रसूल ने उनका वीडियो शेयर किया। वीडियो में दिखाया गया कि अमित सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी निभाते हुए मैथ के सवाल हल कर रहे हैं। सुहैल ने उनसे बातचीत करते हुए पूछा कि आखिर वह नाइट ड्यूटी के साथ-साथ पढ़ाई कैसे कर पाते हैं। इस दौरान सुहैल बार-बार अमित को "ऑल द बेस्ट" कहते हैं और बताते हैं कि वह उन पर गर्व करते हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो शेयर करते हुए सुहैल ने लिखा, "क्या प्रेरणा है। यह नौजवान रातभर ड्यूटी करता है और फिर भी पढ़ाई जारी रखता है।" इस वीडियो ने इंटरनेट पर लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया। देखते ही देखते अमित की कहानी वायरल हो गई और लोग उनकी मेहनत और संघर्ष से भावुक हो उठे। लोगों ने इस वीडियो पर ढेर सारे रिएक्शन दिए। एक यूजर ने अमित को "सच्ची प्रेरणा" बताया। वहीं एक और यूजर ने लिखा, "मैंने देखा है कि बिहार के लोग UPSC जैसी कठिन परीक्षाओं के लिए भी बहुत मेहनत करते हैं। वे दिन-रात पढ़ते हैं।" एक तीसरे यूजर ने सुहैल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह से अमित को चीयर अप किया, वह बहुत ही सराहनीय है।